Personality Number 1 / मूलांक 1 : किसी भी माह की 1,10,19 और 28 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 1 होता
है.आज आपका दिन आपके लक्ष्यों की पूर्ति करने के लिए होगा. आप अपने कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए प्रयासरत रहेंगे. आज अपनी बात को संयम और धैर्य के साथ कहें. आपके प्रभाव में वृद्धि होगी. आइये जानते हैं मूलांक 1 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.साथ ही जानेंगे आज का आपके लिए खास उपाय.
Career / करियर : आज आपके ऑफिस में आपकी जिम्मेदारियां में बढ़ोतरी हो सकती है. आपकी कार्यशैली और नेतृत्व करने की प्रभावी क्षमता को बॉस के द्वारा सराहा जाएगा. नौकरी में प्रमोशन, मन के मुताबिक ट्रांसफर होने की संभावना है. ऑफिस में आपको किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी दी जा सकती है. नई नौकरी की तलाश या इंटरव्यू में आपको सफलता प्राप्त हो सकती है. किसी कार्य की प्राप्ति के लिए आपको अपना मजबूत प्रयास करना होगा. आज व्यवसाय में बदलाव आपके लिए सकारात्मक रह सकता है. आपके द्वारा बेहतर निर्णय किया जा सकते हैं.
Finance / फाइनेंस: आज आपकी आर्थिक स्थिति थोड़ी बेहतर हो सकती है. आपके द्वारा की गई मेहनत से आपको आर्थिक लाभ के अवसर मिलेंगे. अचानक आपके खर्चों में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. आपको आर्थिक मजबूती के लिए बजट प्लान करके चलना होगा. फाइनेंशियल मैटर में आज अनुशासन के साथ आपको निर्णय लेने होंगे. सेविंग और इन्वेस्टमेंट से संबंधित निर्णय पूरी जानकारी के बाद ही लें. रिस्की इन्वेस्टमेंट आपको नुकसान कर सकता है. ज्यादा लालच या जल्दी अमीर बनने वाली योजनाओं से दूर रहना बेहतर होगा.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आज प्रेम संबंधों में आपका चुप रहना दोनों के बीच दूरियां बढ़ा सकता है. आपके प्रति लोगों में आकर्षण होगा. आपका मन एकांत में रहने का होगा. आज आपके अंदर आत्मविश्वास बेहतर होगा. इससे आपके रिश्तों में मजबूतियां आएंगी. पहले से चली आ रही गलतफहमी कम्युनिकेशन के माध्यम से खत्म हो सकती है. आपके दांपत्य जीवन में जीवनसाथी का सहयोग आपके लिए बेहतर तरीके से प्राप्त होगा. घर में किसी मांगलिक आयोजन की तैयारी में आप व्यस्त रह सकते हैं.
Lucky Number / शुभ अंक : 2
Lucky Color / शुभ रंग : नारंगी
आज का उपाय : आज घर से बाहर घूमते समय किसी अनजान व्यक्ति की जरूरत के समय मदद करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं