विज्ञापन

25 August 2026 Numerology Horoscope 6: बातचीत से दूर होंगे मतभेद, रिश्तों में बढ़ेगा विश्वास

आज के दिन का अंक 7 और मूलांक 6 यानी शुक्र और केतु की ऊर्जा से आज आपको किसी नजदीकी व्यक्ति की सच्चाई के बारे में पता लगेगा. आईए जानते हैं कि मूलांक 6 के व्यक्तियों के जीवन में इसका क्या असर होगा.

25 August 2026 Numerology Horoscope 6: बातचीत से दूर होंगे मतभेद, रिश्तों में बढ़ेगा विश्वास
मूलांक 06 का राशिफल
Photo Credit: NDTV

Personality Number 6 / मूलांक 6: किसी भी माह की 6, 15, 24 तारीख को जन्म लेने वाले लोगों का मूलांक 6 होता है. आज आपको अपने प्लान में बदलाव करने की आवश्यकता पड़ सकती है. पुरानी योजनाओं में नई एनर्जी से लाभ होगा. रिश्तों एवं प्रोफेशन में संतुलन बनाकर चलना होगा. आइये जानते हैं कि मूलांक 6 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है. साथ ही जानेंगे मूलांक 6 के लोगों के लिए आज का खास उपाय.

Career / करियर:

आज आपकी क्रिएटिविटी और स्मार्ट थिंकिंग से कार्यस्थल पर कई बड़े कार्य आसानी से बनेंगे. ऑफिस में आपकी स्किल को देखते हुए बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है. आपकी प्रेजेंटेशन काफी शानदार रहेगी. लोगों को आप आसानी से कन्वेंस कर सकेंगे. फैशन डिजाइनिंग, हॉस्पिटैलिटी, मीडिया और क्रिएटिव फील्ड से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर होगा. व्यवसाय में आज कोई शानदार प्रस्ताव मिलने की संभावना है. पार्टनरशिप या इन्वेस्टमेंट का प्रस्ताव सामने से प्राप्त होगा.

Finance / फाइनेंस:

आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी लेकिन इनकम स्थाई रूप से प्राप्त होगी. पुराने फाइनेंशियल विवाद में आज नतीजा प्राप्त होने की संभावना है. सेविंग्स पर ध्यान केंद्रित करें. आज की गई बचत आपको भविष्य में बेहतर आर्थिक सुरक्षा प्रदान करेगी. अनावश्यक खर्चो को कंट्रोल करना होगा. कंफर्ट और लग्जरी से रिलेटेड चीजों में आपका धन खर्च होने की संभावना है. लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट लाभदायक रहेगा. ज्यादा रिस्क लेकर कोई निवेश न करें.

Love and Personal Life / लव  एवं व्यक्तिगत जीवन:

आज रिश्तो में एक दूसरे के साथ काफी भावुकता और गंभीरता रहेगी. पार्टनर के साथ किसी भी तरह का छुपाव रिश्तो को खराब कर सकता है. अपने दिल की बात को स्पष्ट शब्दों में करें. इससे आपके रिश्ते मजबूत होंगे. किसी शांत स्वभाव के व्यक्ति के साथ आपके प्रेम संबंध बन सकते हैं. वैवाहिक जीवन में पहले से चल रहे मतभेद बातचीत के माध्यम से खत्म हो सकते हैं. बेहतर भविष्य के लिए छोटी-छोटी बातों को इग्नोर करें और ओवरथिंकिंग करने से बचें.

Lucky Number / शुभ अंक: 2
Lucky Color / शुभ रंग: ऑफ व्हाइट 

आज का उपाय: एक गुलाब का फूल और सात सफेद साबुत चावल के दाने माता लक्ष्मी को अर्पित करें एवं जेब में लाल रंग का कपड़ा रखें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mulank 6 Horoscope, Mulank 6 Rashifal, Mulank 6 Lucky Number
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com