Personality Number 2 / मूलांक 2: किसी भी माह की 2, 11, 20 और 29 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 2 होता है. किसी अधूरे पुराने कार्य में आपके प्रयासों से कामयाबी मिलेगी. आवेश और भावनाओं में आकर कोई भी निर्णय न करें. जल्दबाजी में किए गए फैसले नुकसानदायक होंगे. आइये जानते हैं मूलांक 2 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है. साथ ही जानेंगे आज का उपाय.
Career / करियर:
कार्यस्थल पर आपकी बेहतर प्लानिंग और रिसर्च की वजह से लाभ की स्थिति बनेगी. बेहतर कम्युनिकेशन का लाभ होगा. ऑफिस में किसी बड़ी समस्या का आपके द्वारा आसान समाधान किया जा सकता है. एजुकेशन, रिसर्च, इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा. व्यवसाय में पुराने ग्राहकों के साथ फॉलो अप करें. किसी आकर्षक बिजनेस प्रपोजल पर आपके द्वारा बेहतर निर्णय किया जाएगा.
Finance / फाइनेंस:
आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी. पुराने फाइनेंशियल मैटर में आपके प्रयासों से प्रगति देखने को मिलेगी. सेविंग्स पर ध्यान केंद्रित करें. अचानक आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी. किसी परिचित व्यक्ति के प्रभाव में आकर इन्वेस्टमेंट ना करें. कम समय में पैसा डबल करने वाली योजनाओं से दूरी बनाकर रखें.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन:
आज आपके प्रेम संबंधों में भावनात्मक लगाव बढ़ेगा. पार्टनर की छोटी-छोटी बातें आपको मेंटली प्रेशर दे सकती है. हर बात पर एक्शन ना लें एवं छोटी-छोटी बातों को इग्नोर करें. वैवाहिक जीवन में पार्टनर के साथ खुलकर बातचीत करें. कहीं धार्मिक स्थान पर जाने का प्रोग्राम बन सकता है. अचानक किसी मिस्टीरियस पर्सनालिटी से आपके प्रेम संबंध बन सकते हैं.
Lucky Number / शुभ अंक: 5
Lucky Color / शुभ रंग: हल्का नीला
आज का उपाय: आज सायंकाल एक सफेद फूल अपने घर के पूजा स्थल में रखें अगले दिन उसे किसी बहते जल में प्रवाहित करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं