Personality Number 5 / मूलांक 5 : किसी भी माह की 5, 14, 23 तारीख को जन्म लेने वालों का मूलांक 5 होता है. आपकी बेहतर कम्युनिकेशन स्किल और किसी मामले में आपके कॉन्फिडेंस से बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे. आज लोगों के साथ संपर्क बनाने में नए अवसर प्राप्त होंगे. आइये जानते हैं मूलांक 5 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है. साथ ही जानेंगे आज के लिए आपका खास उपाय.
Career / करियर : आज का दिन कार्यस्थल पर आपके लिए काफी सक्रियता का है. महत्वपूर्ण मीटिंग और प्रेजेंटेशन में आपको सफलता हासिल होगी. सेल्स,मार्केटिंग और नेटवर्किंग सेक्टर में आज का दिन शानदार होगा. आपकी स्मार्ट थिंकिंग और समस्याओं को समाधान करने वाली क्षमता से उच्च अधिकारी प्रभावित होंगे. ऑफिस में आज आपको नई जिम्मेदारी मिल सकती है. किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर मिलेगा. टेलीकॉम,मास कम्युनिकेशन, ट्रैवल से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा.
Finance / फाइनेंस: आज आपकी आर्थिक स्थिति पहले से काफी बेहतर रहेगी. इनकम को बढ़ाने के प्रयासों में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे. रुके हुए पैसे प्राप्त होने की संभावना है. आज आप शॉपिंग पर धन खर्च कर सकते हैं. अनावश्यक और जल्दबाजी से इन्वेस्टमेंट करने से बचना होगा. आज आपको इन्वेस्टमेंट की जगह धन को बचत करने पर दिमाग लगाना होगा.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आपकी पर्सनालिटी आज काफी प्रभावित करने वाली होगी. प्रेम संबंधों में रोमांटिक टाइम व्यतीत करने का अवसर मिलेगा. पार्टनर के साथ आज बातचीत काफी शानदार रहेगी. कहीं ट्रैवलिंग पर जाने का अवसर मिलेगा. अचानक पार्टनर को कोई सरप्राइज दे सकते हैं. वैवाहिक जीवन में आज पार्टनर के साथ समय व्यतीत करें. पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें. अपने व्यस्त शेड्यूल में से भी पार्टनर को समय निकालकर उसके साथ व्यतीत करें.
Lucky Number / शुभ अंक : 3
Lucky Color / शुभ रंग : सफेद
आज का उपाय : एक छोटे हरे कपड़े में पांच हरी इलायची बांधकर गणेश जी को अर्पित करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं