विज्ञापन

23 August 2026 Numerology, Horoscope 3: नई नौकरी का सकारात्मक परिणाम, पुराने ग्राहकों से बड़ा ऑर्डर मिलेगा

आज के दिन का अंक 5 और आपका मूलांक 3 मिलकर बृहस्पति और बुध की ऊर्जा के साथ आपके दिन को प्रभावित करेगी. आज आप अपनी क्रिएटिविटी से मिले हुए अवसरों को परिणाम में बदल सकते हैं.

23 August 2026 Numerology, Horoscope 3: नई नौकरी का सकारात्मक परिणाम, पुराने ग्राहकों से बड़ा ऑर्डर मिलेगा
23 August 2026 Numerology, Horoscope 3
NDTV

Personality Number 3 / मूलांक 3 : किसी भी माह की 3, 12, 21 और 30 तारीख को जन्म लेने वाले व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है. आपको आज अपनी बातों को बेहतर तरीके से लोगों के सामने रखना होगा. आपकी किसी बड़े अधिकारी या गंभीर व्यक्ति से मुलाकात काफी महत्वपूर्ण रहेगी. किसी पुरानी बंद योजना में आज मूवमेंट रहेगा. आइये जानते हैं मूलांक 3 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है, साथ ही जानेंगे इनके लिए आज का खास उपाय.

Career / करियर : आज ऑफिस और बिजनेस में कम्युनिकेशन के माध्यम से आपकी उपस्थिति काफी मजबूत रहेगी. मीटिंग और प्रेजेंटेशन में आपको सफलता मिलेगी. नई नौकरी के इंटरव्यू में आपको सकारात्मक परिणाम प्राप्त हो सकते हैं. सेल्स और नेगोशिएशन से संबंधित चीजों में बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे. पुराने ग्राहकों से बड़ा ऑर्डर प्राप्त हो सकता है. किसी परिचित व्यक्ति के द्वारा बेहतर अपॉर्चुनिटी मिलने की संभावना है. उच्च अधिकारियों के लिए आपके सुझाव काफी पसंद आ सकते हैं. नई जिम्मेदारी आपके लिए एक अवसर के रूप में होगी.

Finance / फाइनेंस : आपकी आर्थिक स्थिति आज काफी बेहतर रहेगी. इनकम बढ़ाने के लिए आपके प्रयासों में सक्रियता रहेगी. आय के नए स्रोत बन सकते हैं. ज्यादा लालच और जोखिम में इन्वेस्टमेंट ना करें. किसी बड़े इन्वेस्टमेंट से पहले उसकी पूरी रिसर्च करें. ट्रैवलिंग और ऑनलाइन शॉपिंग पर आपका धन खर्च हो सकता है. परिवार के साथ कहीं घूमने या पिकनिक आदि पर धन खर्च होने की संभावना है.

Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आज प्रेम संबंधों में बातचीत काफी शानदार रहेगी. एक दूसरे के साथ रोमांटिक पल बिताने का अवसर मिलेगा. जीवनसाथी या प्रेम संबंधी के साथ किसी लंबी दूरी यात्रा का प्लान बन सकता है. भविष्य से संबंधित योजनाओं पर लंबी चर्चा हो सकती है. काम की अत्यधिक व्यस्तता में पार्टनर के साथ समय निकालकर घूमने फिरने एवं मौज मस्ती का प्रोग्राम बनाएं.

Lucky Number / शुभ अंक : 5
Lucky Color / शुभ रंग : गोल्डन 
 
आज का उपाय :
अपने दिल की कोई बात या कोई मुराद किसी पीले कागज पर लिखकर घर के पूजा स्थल में रखें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mulank 3 Horoscope, Mulank 3 Rashifal, Mulank 3 Lucky Number
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com