Personality Number 6 / मूलांक 6 : किसी भी माह की 6, 15, 24 तारीख को जन्म लेने वाले लोगों का मूलांक 6 होता है. आपके सौम्य व्यवहार एवं लोगों से बातचीत करने का आकर्षक तरीका उन्हें प्रभावित करेगा.परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा. आज आपको अचानक किसी खुशखबरी के मिलने से परिवार में माहौल सकारात्मक बनेगा. आइये जानते हैं कि मूलांक 6 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.साथ ही जानेंगे मूलांक 6 के लोगों के लिए आज का खास उपाय.
Career / करियर : ऑफिस में आज आपके द्वारा जबरदस्त मेहनत और लगन के साथ कार्य किया जा सकता है.आपके कार्य से अधिकारी काफी प्रभावित होंगे.आपको नई जिम्मेदारी दी जा सकती है. आपका काफी समय से रुका हुआ प्रमोशन या ट्रांसफर से संबंध बेहतर निर्णय होने की संभावना है. फैशन इंडस्ट्री,एजुकेशन सेक्टर और होटल से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन शानदार रह सकता है. व्यवसाय में आज आपकी बातचीत करने के तरीके और आकर्षण से बढ़ोतरी होगी. व्यवसाय विस्तार करने के लिए आज का दिन शानदार है.साझेदारी में किए गए व्यवसाय में आज लाभ की स्थिति बनेगी.
Finance / फाइनेंस: आज आपकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत रह सकती है. किसी बड़ी व्यावसायिक डील से धन लाभ होने की संभावना है. किसी प्रोजेक्ट में फंसा हुआ धन आज प्राप्त हो सकता है. घर की लग्जरी और कंफर्ट से संबंधित चीजों को खरीदने पर आपका धन खर्च होने की संभावना है. आज आपको बेहतर भविष्य के लिए बचत और बजट पर ध्यान केंद्रित करना होगा. लॉन्ग टर्म का इन्वेस्टमेंट लाभ देगा. आपकी सूझबूझ और समझ से आप बेहतर इन्वेस्टमेंट कर सकेंगे. ज्यादा जोखिम लेकर इन्वेस्टमेंट ना करें किसी भी निवेश में धैर्य रखकर आपको लाभ की प्राप्ति होगी.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आज वैवाहिक जीवन और प्रेम संबंधों में रोमांटिक पल बिताने का मौका मिलेगा. आपस में बातचीत गंभीर और सकारात्मक रहेगी. एक दूसरे के बीच आज लगाव और अपनत्व बढ़ेगा. छोटी-छोटी बातों को इग्नोर करें. इससे आपके रिश्ते मजबूत होंगे. वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा.परिवार के साथ समय व्यतीत करें. घर में किसी पार्टी या बाहर डिनर / घूमने का प्रोग्राम बन सकता है. सिंगल जातकों के प्रेम संबंध बनने की संभावना है. आज आपकी किसी खास व्यक्ति से मुलाकात प्रेम संबंधों में बदल सकती है.
Lucky Number / शुभ अंक : 3
Lucky Color / शुभ रंग : क्रीम
आज का उपाय : आज शिवलिंग पर गुलाब का फूल,इत्र और चावल अर्पित करें. इससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, घर में खुशहाली होगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं