Personality Number 6 / मूलांक 6 : किसी भी माह की 6, 15, 24 तारीख को जन्म लेने वाले लोगों का मूलांक 6 होता है. आपको फाइनेंशियल और पर्सनल संबंधों में संतुलन बनाकर रखना होगा. आपकी पर्सनालिटी और कम्युनिकेशन काफी अट्रैक्टिव रहेगी. आइये जानते हैं कि मूलांक 6 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.साथ ही जानेंगे मूलांक 6 के लोगों के लिए आज का खास उपाय.
Career / करियर : ऑफिस में आज आपकी क्रिएटिविटी काफी बेहतर रहेगी. आपके द्वारा किसी भी कार्य का आसान तरीके से प्रबंध किया जाएगा. कुछ अधिकारियों के द्वारा किसी महत्वपूर्ण कार्य की जिम्मेदारी आपको दी जा सकती है. फैशन डिजाइनिंग, ब्यूटी पार्लर, हॉस्पिटैलिटी के सेक्टर से जुड़े हुए लोगों के लिए आज कोई बेहतरीन डील मिल सकती है. नौकरी बदलने का विचार आज साकार हो सकता है. करियर में कोई भी निर्णय शॉर्ट बेनिफिट को देखकर ना करें. लॉन्ग टर्म बेनिफिट से ही ग्रोथ होगी. व्यवसाय में आज पुराने ग्राहकों के साथ फॉलो अप करें.उनके माध्यम से बड़ा व्यवसाय मिल सकता है. आज पार्टनरशिप के व्यवसाय में लाभ की स्थिति बनेगी.
Finance / फाइनेंस: आज आपकी आर्थिक स्थिति काफी शानदार रहेगी. काफी समय से रुके भुगतान को आज खत्म किया जा सकता है. इनकम को इंक्रीज करने के लिए आपके द्वारा किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी. आज इनकम में बढ़ोतरी होगी. आय के नए स्रोत बनेंगे. घर की लग्जरी और कंफर्ट पर धन खर्च हो सकता है. आवश्यकता की चीजों को प्राथमिकता के आधार पर खरीदे. लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट पर ध्यान दें. साथ ही आज की गई बचत आपको बेहतर आर्थिक सुरक्षा प्रदान करेगी.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आज आपके प्रेम संबंधों में एक दूसरे के साथ काफी नजदीकियां बढ़ेगी. पार्टनर के साथ आज आपकी चर्चा भविष्य की योजनाओं पर होगी. छोटी-छोटी बातों को लेकर जिद या गुस्सा ना करें. अविवाहित लोगों की मुलाकात आज प्रेम संबंधों के साथ विवाह तक जा सकती है. विवाह के लिए परिवार में बातचीत का प्रयास सफल होगा. जीवनसाथी के साथ बातचीत में सहयोग प्राप्त होगा.
Lucky Number / शुभ अंक : 2
Lucky Color / शुभ रंग : सफेद
आज का उपाय : आज शिवलिंग पर सफेद दूध एवं इत्र अर्पित करें, साथ ही गरीब बच्चों में चावल और सफेद मिठाई का दान करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं