Personality Number 5 / मूलांक 5 : किसी भी माह की 5, 14, 23 तारीख को जन्म लेने वालों का मूलांक 5 होता है. आज आपकी सोच काफी तेज रहेगी. आपके द्वारा सही दिशा में किए गए प्रयासों से सफलता हासिल होगी. आज का दिन पुराने कार्यों को पूरा करने का है. आइये जानते हैं मूलांक 5 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है. साथ ही जानेंगे आज के लिए आपका खास उपाय.
Career / करियर : आज आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है. जिसकी वजह से मानसिक दबाव रहेगा. एक साथ मल्टीटास्किंग करना पड़ सकता है. आपकी बेहतर कम्युनिकेशन और समस्याओं को खत्म करने की अद्भुत क्षमता आपको आगे ले जाएगी. सेल्स,मीडिया, मार्केटिंग,इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी और कम्युनिकेशन सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन शानदार है. नई नौकरी के इंटरव्यू या प्रेजेंटेशन में आपको सफलता प्राप्त होगी. आज कम शब्दों में अपनी बात को स्पष्ट रूप से रखें. योजना बनाकर कार्य करें. ऑनलाइन प्रमोशन और डिजिटल मार्केटिंग व्यवसाय में बढ़ोतरी होगी. इन्वेस्टमेंट से संबंधित किसी ऑफर पर तुरंत एक्शन ना करें.
Finance / फाइनेंस: आपकी आर्थिक स्थिति आज काफी बेहतर रहेगी. काम के लिए आपके प्रयास सफल होंगे. नई स्ट्रेटजी के साथ कार्य करना होगा. शॉर्ट टर्म इन्वेस्टमेंट से लाभ होगा. लेकिन ज्यादा रिस्क लेकर इन्वेस्टमेंट ना करें. आपको खर्च पर कंट्रोल करना होगा. बजट बनाकर चलें उससे बेहतर आर्थिक सुरक्षा मिलेगी. छोटी-छोटी खरीदारी को कंट्रोल करें. आज आपके द्वारा ऑनलाइन शॉपिंग पर धन खर्च हो सकता है.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : कम्युनिकेशन के माध्यम से आज प्रेम संबंध मजबूत होंगे. बात करने का तरीका जीवनसाथी को प्रभावित करेगा.आपका फ्लर्टी नेचर आपको बेहतर रिश्ते देगा. बातचीत और मजाक के दौरान भाषा की मर्यादा बनाकर रखें. अविवाहित लोगों के लिए नए रिश्ते का प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है.जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करें.बेहतर भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करें. आज परिवार के साथ समय व्यतीत करें. शाम के समय कहीं बाहर डिनर का प्लान करें.
Lucky Number / शुभ अंक : 4
Lucky Color / शुभ रंग : सफेद
आज का उपाय : आज किसी महिला किन्नर को हरे रंग की साड़ी,16 हरी चूड़ियां एवं श्रृंगार का सामान भेंट कर आशीर्वाद लें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं