Personality Number 8 / मूलांक 8 : किसी भी माह की 8, 17, 26 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 8 होता है. आज कठिन परिस्थितियों में आपको शांति और बेहतर स्ट्रेटजी के साथ आगे बढ़ने का प्रयास करना होगा.धैर्य के साथ अपने कार्य को करें. आपके निर्णय और मेहनत से आपको बेहतर परिणाम हासिल होंगे. आइये जानते हैं मूलांक 8 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.
Career / करियर : आज आपका जिम्मेदारी से कार्य करना और ईमानदार नेचर अधिकारियों का आपके प्रति भरोसा बढ़ाएगा. किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी आपको दी जा सकती है.काफी समय से आपका पेंडिंग प्रमोशन आज हो सकता है. इंजीनियरिंग और मैन्युफैक्चरिंग के अलावा एडमिनिस्ट्रेशन सेक्टर से जुड़े हुए लोगों के लिए आज विशेष लाभ की स्थिति रहेगी. नई नौकरी के प्रयास सफल हो सकते हैं. अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ अपना व्यवहार अच्छा रखें. ऑफिस की राजनीति से दूर रहें. व्यवसाय में आज प्रगति काफी स्लो रहेगी. कोई बड़ा कॉन्ट्रैक्ट आज आपके प्रयासों से फाइनल हो सकता है. रियल एस्टेट और कंस्ट्रक्शन से जुड़े व्यवसाय में लाभ की स्थिति रहेगी.
Finance / फाइनेंस : आज आपकी आर्थिक स्थिति काफी बेहतर और सकारात्मक रहेगी. इनकम बेहतर रहेगी. आपके द्वारा किये गये इन्वेस्टमेंट से आज आपको बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे.परिवार और मित्रों के द्वारा आज आपका धन खर्च किया जा सकता है. अनावश्यक खर्चो से आज आपको बचना होगा. आज अनुशासन में रहकर आपको बजट प्लान करना होगा, साथ ही बचत पर फोकस करना होगा. लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट काफी बेहतर रहेगा. नई प्रॉपर्टी एवं SIP में इन्वेस्टमेंट से लाभ होगा. ज्यादा रिस्क वाले निवेश न करें. जल्दी अमीर बनने वाली योजनाओं से सावधान रहे.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आज प्रेम संबंध और रिश्तो में भरोसा बढ़ेगा. पहले से चला आ रहा मतभेद आज खत्म हो सकता है. किसी भी प्रकार की समस्या का समाधान होगा. पार्टनर के साथ आज समय व्यतीत करें. एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें.वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ बातचीत सकारात्मक रहेगी.छोटी-छोटी बातों को इग्नोर करें. अन्यथा झगड़ा हो सकता है. घर के बड़े बुजुर्गों के साथ किसी महत्वपूर्ण चर्चा का हिस्सा बन सकते हैं.नए प्रेम संबंधों में तनाव की स्थिति हो सकती है.ओवर थिंकिंग और मूड स्विंग से बचकर रहे.
Lucky Number / शुभ अंक : 6
Lucky Color / शुभ रंग : सिलेटी
आज का उपाय : आज पीपल के वृक्ष के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं एवं तिल और साबुत उड़द अर्पित करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं