विज्ञापन

21 July 2026 Numerology Horoscope 7: कठिन परिस्थितियों में आपके द्वारा किसी की समस्या का समाधान किया जा सकेगा!

आज के दिन का अंक 2 और आपका मूलांक 7 है. आज केतु और चंद्र की ऊर्जा से आपको कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना होगा. आज आप पर मानसिक दबाव हो सकता है.आईए जानते हैं कि मूलांक 7 के व्यक्तियों के जीवन में इसका क्या असर होगा.

21 July 2026 Numerology Horoscope 7: कठिन परिस्थितियों में आपके द्वारा किसी की समस्या का समाधान किया जा सकेगा!
समझदारी से सुलझेंगी समस्याएं.

Personality Number 7 / मूलांक 7 : किसी भी माह की 7, 16, 25 तारीख को जन्म लेने वाले व्यक्तियों का मूलांक 7 होता है. आज आपको अपनी प्रतिभा को पहचानना होगा. एकांत में बैठकर पुरानी किये कामों का विश्लेषण करें.जटिल परिस्थितियों में भी आपका दिमाग बेहतर कार्य करेगा. जल्दबाजी न दिखाएं, धैर्य के साथ आगे बढ़े. आइये जानते हैँ मूलांक 7 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.इसके साथ ही जानेंगे आज का खास उपाय.

Career / करियर : आज आपका अनुभव और एनालिसिस करने की क्षमता काफी अधिक रहेगी. ऑफिस में किसी बड़ी समस्या को आप आसानी से खत्म कर सकते हैं.वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा आपकी कार्यप्रणाली की प्रशंसा होगी.किसी भी कार्य की रिसर्च और कंसल्टेशन के लिए आज का दिन शानदार रहेगा.नई नौकरी के प्रयासों में दिक्कत हो सकती है. जल्दबाजी न करें.धैर्य के साथ इंतजार करें. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों का दिमाग काफी बेहतर कार्य करेगा. आपको सकारात्मक रिजल्ट मिल सकते हैं. व्यवसाय में आज आपको ग्राहकों की आवश्यकता और उनकी संतुष्टि पर फोकस करना होगा. ऑनलाइन बिजनेस और हेल्थ सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए बेहतर अवसर प्राप्त होंगे.

Finance / फाइनेंस: आज आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य लेकिन स्थिर रहेगी. इनकम के नए सोर्सेस बन सकते हैं. कोई पुराना रुका हुआ पेमेंट आज प्राप्त होगा.आपको अपने खर्चों पर कंट्रोल करना होगा. बचत की योजना पर काम करना लाभदायक सिद्ध होगा. किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं. छोटे-छोटे इन्वेस्टमेंट भविष्य में बड़े लाभ देंगे. लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट, प्रॉपर्टी, सरकारी कंपनियों में निवेश लाभदायक रहेगा. ज्यादा जोखिम न उठाएं. ज्यादा लाभ और शॉर्ट मनी वाली स्कीम से दूर रहें.

Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : प्रेम संबंधों में आज आपकी भावनाएं काफी गहरी होगी. एक दूसरे के प्रति भरोसा और समझदारी बढ़ेगी. किसी भी प्रकार का शक और गलतफहमी होने पर खुलकर बातचीत करें. वैवाहिक जीवन में पार्टनर को समय दें.उसकी भावनाओं का सम्मान करें. किसी धार्मिक स्थान पर जाने का प्रोग्राम बनाएं. किसी आध्यात्मिक व्यक्ति के साथ नए प्रेम संबंध बन सकते हैं. परिवार के साथ समय व्यतीत करें. घर में आज किसी मांगलिक आयोजन से संबंधित तैयारी की चर्चा हो सकती है.

Lucky Number / शुभ अंक : 4
Lucky Color / शुभ रंग :  सुरमई काला 

आज का उपाय : आज 7 प्रकार के अनाज पक्षियों को डालें.नारियल और तिल का दान करें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mulank 7 Horoscope, Astrology, Faith
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com