विज्ञापन

21 July 2026 Numerology Horoscope 6: मान- सम्मान, आकर्षण और आर्थिक स्थिति में होगा सुधार!

आज के दिन का अंक 2 और मूलांक 6 यानी शुक्र और चंद्र की ऊर्जा से आज आप काफी आकर्षक एवं मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे. आज धन कमाने के साथ रिश्तों को सहेजने पर ध्यान देंगे. आईए जानते हैं कि मूलांक 6 के व्यक्तियों के जीवन में इसका क्या असर होगा.

21 July 2026 Numerology Horoscope 6: मान- सम्मान, आकर्षण और आर्थिक स्थिति में होगा सुधार!
आर्थिक स्थिति में होगा सुधार.

Personality Number 6 / मूलांक 6 : किसी भी माह की 6, 15, 24 तारीख को जन्म लेने वाले लोगों का मूलांक 6 होता है. आपके पुराने कार्यों में चली आ रही रुकावट आज दूर होगी.आज आपके व्यवहार और आकर्षण से लोग प्रभावित होकर आप पर भरोसा करेंगे. रिश्तो में मजबूती आएगी.साथ ही धन कमाने के कई बेहतर अवसर प्राप्त होंगे. आइये जानते हैं कि मूलांक 6 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.साथ ही जानेंगे मूलांक 6 के लोगों के लिए आज का खास उपाय.

Career / करियर : आज आपकी रचनात्मक सोच और टैलेंट से ऑफिस में स्थिति आपके पक्ष में रहेगी. उच्च अधिकारी आपसे प्रभावित होंगे. काफी समय से चल रही प्रमोशन की बातचीत आज अंतिम रूप ले सकती है. ऑफिस में आपको बेहतर और बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है. आपके प्रयासों से कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है. फैशन डिजाइनिंग,इंटीरियर डेकोरेशन और होटल इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के लिए आज बड़ी कामयाबी मिलेगी. ऑफिस स्टाफ के साथ अपना व्यवहार बेहतर रखें  आपके द्वारा कही गई बातें लोगों के लिए प्रेरणा बन सकती हैं.नई नौकरी इंटरव्यू और प्रेजेंटेशन में आज सकारात्मक अवसर प्राप्त होंगे.आपके व्यवसाय में ग्राहकों के साथ बेहतर समन्वय होगा. नए संपर्क बनेंगे.व्यवसाय में आज काफी डेवलपमेंट देखने को मिलेगा.पार्टनरशिप के व्यवसाय में लाभ की स्थिति रहेगी.

Finance / फाइनेंस: आज आपकी फाइनेंसियल कंडीशन बेहतर रहेगी. इनकम में बढ़ोतरी होगी. रुका हुआ धन आज मिल सकता है. परिवार की आवश्यकताओं एवं घर की साज सज्जा, नए वाहन की खरीद या कंफर्ट से रिलेटेड खर्च में जबरदस्त वृद्धि देखने को मिलेगी. आज खर्चों पर कंट्रोल करके बचत पर फोकस करें. इससे आर्थिक स्थिति बेहतर होगी. SIP और म्युचुअल फंड में इन्वेस्टमेंट बेहतर रिटर्न दे सकता है. नया घर या गाड़ी खरीदने पर धन खर्च होगा. जल्दी अमीर बनने वाली स्कीम से दूर रहें. अपने अनुभव का पूरा प्रयोग करें.

Love and Personal Life / लव  एवं व्यक्तिगत जीवन : आज का दिन रिश्तो को निभाने और संबंध बनाने के लिए काफी शानदार है. पहले से चला आ रहा तनाव कम्युनिकेशन के माध्यम से खत्म हो सकता है. लाइफ पार्टनर के साथ संबंध बेहतर होंगे.आपके जीवनसाथी से पूरा सहयोग प्राप्त होगा. प्रेम संबंध विवाह की बातचीत में तब्दील हो सकते हैं. किसी नए व्यक्ति के साथ आज आपका आकर्षण प्रेम संबंधों में बदल सकता है. पार्टनर के साथ रोमांटिक पल बिताने का अवसर मिलेगा. कहीं बाहर घूमने एवं रोमांटिक डिनर पर जाने का मौका मिल सकता है.

Lucky Number / शुभ अंक : 9
Lucky Color / शुभ रंग : पिंक 

 

आज का उपाय : आज छोटी बच्चियों को सफेद मिठाई एवं मिश्री का दान करें. किसी भी मंदिर में झाड़ू का दान करें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mulank 6 Horoscope, Astrology, Faith
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com