विज्ञापन

21 July 2026 Numerology Horoscope 4: शेयर बाजार, म्युचुअल फंड और प्रॉपर्टी में निवेश से होगा लाभ!

आज के दिन का अंक 2 और आपका मूलांक 4 मिलकर चंद्र और राहू की ऊर्जा आपको लीग से हटकर सोचने के लिए प्रेरित करेगा. आइये जानते हैं मूलांक 4 के जातकों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन. 

21 July 2026 Numerology Horoscope 4: शेयर बाजार, म्युचुअल फंड और प्रॉपर्टी में निवेश से होगा लाभ!
जीवनसाथी की भावनाओं का रखें ध्यान.

Personality Number 4 / मूलांक 4 : किसी भी माह की 4, 13, 22 और 31 तारीख को जन्म लेने वाले व्यक्तियों का मूलांक 4 होता है. आज की सिचुएशन काफी अनप्रिडिक्टेबल रहेगी अचानक बदलाव होंगे.सही दिशा में प्रयास करके बेहतर भविष्य बना सकते हैं. किसी भी विकट परिस्थिति में जल्दबाजी की जगह धैर्य रखें. आइये जानते हैं मूलांक 4 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है, साथ ही जानेंगे इनके लिए आज का खास उपाय.

Career / करियर : ऑफिस में आज आपको अतिरिक्त जिम्मेदारी दी जा सकती है. कार्य का प्रेशर बढ़ सकता है, लेकिन आपके द्वारा बेहतर तरीके से मेहनत और स्मार्ट थिंकिंग के द्वारा बेहतर कार्य किया जाएगा. वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा आपकी प्रशंसा की जाएगी. सरकारी नौकरी,सिक्योरिटी सर्विसेज और एडमिनिस्ट्रेशन से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा. नई नौकरी की तलाश आज अचानक पूरी हो सकती है. साथी कर्मचारियों के साथ विवाद ना करें. आज अपना पूरा फोकस कार्य पर बनाए रखें. व्यवसाय में आज का दिन अपने बारे में रणनीति बनाने और समीक्षा करने का है. कोई बड़ा प्रोजेक्ट या प्रस्ताव आपको मिल सकता है. पूरी जानकारी करने के बाद निर्णय करें.

Finance / फाइनेंस : आज फाइनेंसियल कंडीशन में अप एंड डाउन रह सकता है.इसलिए ज्यादा रिस्की मामलों में आज जोखिम न उठाएं. इनकम बढ़ाने के लिए प्रयास करें. अचानक आपके खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है.घर में इलेक्ट्रॉनिक गैजेट और व्यवसाय में आवश्यक मशीनरी के ऊपर धन खर्च होने की संभावना है. पुराने रुके हुए भुगतान मिल सकते हैं. आज उधार लेनदेन ना करें.बजट बनाकर बचत पर फोकस करें.जोखिम से भरे हुए इन्वेस्टमेंट में रुचि ना दिखाएं.आज के दिन शेयर बाजार, क्रिप्टो,इंट्राडे और ट्रेडिंग में इन्वेस्टमेंट करके लाभ प्राप्त कर सकते हैं. प्रॉपर्टी और SIP में लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट बेहतर लाभ देगा. किसी की बातों के प्रभाव में आकर आज कोई फाइनेंशियल डिसीजन ना करें. इन्वेस्टमेंट से पहले एक्सपर्ट की एडवाइस अवश्य लें.

Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : संबंधों में आज समझदारी का परिचय दें. छोटी-छोटी बातों को इग्नोर करें अन्यथा विवाद और गलत श्रेणी बढ़ने की संभावना है. प्रेम संबंधों में एक दूसरे का विश्वास करें. वैवाहिक जीवन में आज पार्टनर की भावनाओं को समझने का प्रयास करें. परिवार के साथ समय व्यतीत करें.ऑनलाइन किसी सोशल प्लेटफॉर्म पर आज नए प्रेम संबंध की शुरुआत हो सकती है. विवाह योग्य जातकों की विवाह की बात आगे बढ़ेगी.

Lucky Number / शुभ अंक : 6
Lucky Color / शुभ रंग : महरून 

आज का उपाय : आज नारियल, जौ, उड़द की दाल और नीले फूल का दान गरीब लोगों को करें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mulank 4 Horoscope, Astrology, Faith
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com