विज्ञापन

21 July 2026 Numerology Horoscope 3: नई रणनीति से व्यवसाय में ग्राहकों का बढ़ेगा विश्वास!

आज के दिन का अंक 2 और आपका मूलांक 3 मिलकर बृहस्पति और चंद्र की ऊर्जा के साथ आपकी सोच में विस्तार होगा.आप बेहतर निर्णय ले सकेंगे. साथ ही मान सम्मान में वृद्धि होगी. आइये जानते हैं मूलांक 3 के जातकों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन. 

21 July 2026 Numerology Horoscope 3: नई रणनीति से व्यवसाय में ग्राहकों का बढ़ेगा विश्वास!
नई रणनीति से बढ़ेगा व्यापार, लालच से रहें दूर.

Personality Number 3 / मूलांक 3 : किसी भी माह की 3, 12, 21 और 30 तारीख को जन्म लेने वाले व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है. आज जीवन में सकारात्मक परिवर्तन वाले कई अवसर सामने आएंगे. सोच समझकर निर्णय करें. अपनी इनट्यूशन का इस्तेमाल करके सही निर्णय करें.आज आपकी दूरदृष्टि और सटीक निर्णय की क्षमता से लाभ की स्थिति बनेगी. आइये जानते हैं मूलांक 3 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है, साथ ही जानेंगे इनके लिए आज का खास उपाय.

Career / करियर : आज आपकी बेहतर प्लानिंग और स्मार्ट थिंकिंग से पुरानी योजनाओं और प्रोजेक्ट को बल मिलेगा. रुका हुआ कार्य आपके प्रयासों से शुरू हो सकता है.किसी महत्वपूर्ण बैठक में आज आपके द्वारा कही गई बातें काफी असरदार रहेगी. उच्च अधिकारी आपसे काफी प्रभावित होंगे. आज आपको ऑफिस में बेहतर जिम्मेदारी दी जा सकती है. आपकी कार्यशैली लोगों को प्रभावित करेगी.काफी समय से किसी अपॉर्चुनिटी का इंतजार कर रहे थे, उसके लिए आज सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेगा. व्यवसाय में आपकी स्ट्रेटजी जबरदस्त काम करेगी. नए ग्राहकों को आप सूझबूझ के साथ अपने व्यवसाय से जोड़ने में सफल होंगे. आपके द्वारा आज व्यवसाय को विस्तार करने की दिशा में प्रयास किया जा सकते हैं.

Finance / फाइनेंस : फाइनेंशियल कंडीशन आज काफी बेहतर रहेगी  एडिशनल सोर्सेस से इनकम बढ़ाने की संभावना है. अथॉरिटी में अटके हुए पेमेंट आज रिलीज हो सकते हैं. घर परिवार से संबंधित आज खर्चों में वृद्धि होगी. अनावश्यक रूप से धन खर्च करने से बचें. सामाजिक मजबूती और दिखावे के अलावा कम्फर्ट पर धन खर्च न करें. शॉर्ट मनी, क्विक प्रॉफिट, पैसा डबल जैसी स्कीम से दूर रहें. म्युचुअल फंड और सरकारी कंपनियों में निवेश लाभकारी रहेगा.

Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आज संबंधों में विश्वास और सम्मान बढ़ेगा. नए प्रेम संबंध बन सकते हैं. शुरुआत में सजग रहना होगा, किसी छोटी बात को लेकर विवाद हो सकता है. इसलिए कम्युनिकेशन स्पष्ट रखें.सामने वाले की बात को धैर्य और समझदारी से सुनें. इससे आपके संबंधों में मजबूती आएगी. वैवाहिक जीवन में भविष्य की सुरक्षा को लेकर लंबी बातचीत हो सकती है. जीवनसाथी की चिंता का समाधान हो सकता है. परिवार के साथ आज समय व्यतीत करने से आपके कॉन्फिडेंस में वृद्धि होगी. विवाह योग्य जातकों के लिए खुशखबरी मिल सकती है.

Lucky Number / शुभ अंक : 5
Lucky Color / शुभ रंग : हल्का हरा 

आज का उपाय : आज केले के वृक्ष की जड़ों में हल्दी और केसर मिश्रित जल अर्पित करें, एवं धार्मिक पुस्तकों का दान करें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mulank 3 Horoscope, Astrology, Faith
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com