विज्ञापन

21 July 2026 Numerology Horoscope 1: आज करियर में मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा में होगी वृद्धि!

आज दिन का अंक 2 है और  मूलांक 1 जो कि सूर्य ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है. आज सूर्य और चंद्र की ऊर्जा से आपका व्यक्तित्व काफी आकर्षक रहेगा आज आपके पुराने पेंडिंग काम पूरे हो सकते हैं.

21 July 2026 Numerology Horoscope 1: आज करियर में मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा में होगी वृद्धि!
करियर में मिलेगा मान-सम्मान.

Personality Number 1 / मूलांक 1 : किसी भी माह की 1,10,19 और 28 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 1 होता  है. आज आपको अत्यधिक उत्साह की जगह धैर्य और संवेदनशीलता दिखानी होगी. स्वयं के द्वारा किए गए कार्य से आज सफलता के मार्ग खुलेंगे. आपकी निर्णय क्षमता आज काफी बेहतर होगी. आइये जानते हैं मूलांक 1 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.साथ ही जानेंगे आज का आपके लिए खास उपाय.

Career / करियर : आज आपकी जबरजस्त नेतृत्व क्षमता से ऑफिस में लोग आकर्षित होंगे. आपके द्वारा दी गयी एडवाइस आज लोगों को काफी पसंद आएगी. आज ऑफिस में आपको काफी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है. नौकरी बदलने का विचार आज मन में आएगा. आज करियर में कई अवसर और सम्भावनाएं प्राप्त हो सकती है. कंपटीशन एग्जाम में स्टूडेंट्स के लिए आज बेहतर रिजल्ट मिलेंगे. टीम के साथ मिलकर कार्य करें.किसी भी तरह का अहंकार या ईगो नुकसानदायक रहेगा. छोटी छोटी बातों से विवाद की स्थिति बनेगी. व्यवसाय में आज विस्तार करने के लिए दिन काफी बेहतर रहेगा. पुराने ग्राहकों के साथ कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है.ऑनलाइन कंसलटेंसी और मार्केटिंग सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे. किसी नए कॉन्ट्रैक्ट से पहले उसकी पूरी जानकारी कर लें.

Finance / फाइनेंस: फाइनेंसियल कंडीशन में आज उतार-चढ़ाव बना रहेगा. इनकम के नए सोर्सेस बन सकते हैं.खर्चों में वृद्धि देखने को मिलेगी. काफी समय से पेंडिंग पेमेंट रिलीज हो सकता है. उधार दिया गया धन भी आज वापस मिलने की संभावना है. सामाजिक प्रतिष्ठा और दिखावे पर धन खर्च करने से बचना होगा. आज बचत करने पर ध्यान केंद्रित करें. निवेश करने में किसी भी प्रकार की जल्दबाजी नुकसानदायक रहेगी. बिना एक्सपर्ट की सलाह के किसी भी योजना में पैसा निवेश ना करें. लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट, म्युचुअल फंड और सरकारी कंपनियों में निवेश से लाभ होगा.ज्यादा जोखिम लेकर निवेश करने से नुकसान की स्थिति बन सकती है.

Love and Personal Life / लव  एवं व्यक्तिगत जीवन : प्रेम संबंधों में आज नजदीकियां बढ़ेंगी. एक दूसरे के प्रति विचारों में समानता होगी. बातचीत में आज ईमानदार रहना होगा. पहले से चली आ रही गलतफहमियों को बातचीत के माध्यम से दूर करने का प्रयास करें. वैवाहिक जीवन में पार्टनर के द्वारा पूरा सपोर्ट प्राप्त होगा. परिवार के साथ समय व्यतीत करें.आज किसी कार्यक्रम या घर में किसी आयोजन की चर्चा सकारात्मक रहेगी.अनमैरिड लोगों के विवाह की बातचीत शुरू हो सकती है. नए प्रेम संबंध बनने की संभावना है.

Lucky Number / शुभ अंक : 5

Lucky  Color / शुभ रंग :  केसरिया 

आज का उपाय : आज जरूरतमंद लोग या गरीबों में गुड़ का दान करें, एवं पिता तथा पिता समान व्यक्तियों का आशीर्वाद लें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mulank 1 Horoscope, Astrology, Faith
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com