Personality Number 1 / मूलांक 1 : किसी भी माह की 1,10,19 और 28 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 1 होता है. मूलांक 1 के जातकों में आत्मविश्वास, लीडरशिप की क्वालिटी, साहस और सबसे अलग दिखने की चाहत होती है. आपके द्वारा आज मजबूत निर्णय लिए जा सकते हैं, जिनकी वजह से काफी समय से रुके प्रोजेक्ट में आज मूवमेंट हो सकता है. आइए जानते हैं मूलांक 1 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.
Career / करियर : नौकरी करने वाले लोगों के लिए आज का दिन काफी प्रोग्रेसिव है. आज आप अपने उच्च अधिकारियों को प्रभावित कर सकेंगे, साथ ही ऑफिस में आपको कोई बेहतर जिम्मेदारी या किसी नए प्रोजेक्ट का हेड बनाया जा सकता है. कोई सरकारी कार्य या एडमिनिस्ट्रेशन में अटका हुआ कोई कार्य आज बन सकता है. अपने साथियों के साथ सौम्य व्यवहार करें. व्यापार में आज नए लोगों से जुड़ने पर कोई डील फाइनल हो सकती है. इन्वेस्टमेंट करने के लिए पहले उसके बारे में पूरी जानकारी अवश्य कर लें. पार्टनर के साथ मिलकर आज व्यापार की रूपरेखा तैयार करें.
Finance / फाइनेंस: आज इनकम को बढ़ाने के लिए आप नए प्रयास कर सकते हैं. कोई रुका हुआ पेमेंट आज रिलीज हो सकता है. अननेसेसरी एक्सपेंस पर आज आपको कंट्रोल करना होगा. किसी भी प्रकार के निवेश में रिस्क लेने से आपको बचना चाहिए.आज फास्ट डिसीजन की वजह से कोई गलत निर्णय न करें, अन्यथा नुकसान होने की संभावना है. मार्केटिंग या कंसल्टेंसी से आज आपको लाभ हो सकता है. अथॉरिटी में अटका हुआ कोई पेमेंट आपको प्राप्त हो सकता है.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : रिलेशनशिप में एक दूसरे के साथ आज इगो का टकराव हो सकता है, इसलिए एक दूसरे के साथ स्पष्ट शब्दों में बातचीत करें. अन्यथा गलतफहमी रिश्ते को तनावपूर्ण बना देगी. किसी भी बात को मन में ना रखें. यदि पहले से कोई गलतफहमी चल रही है तो उसे दूर करने का प्रयास करें. आज आपके जीवनसाथी का आपको फुल सपोर्ट प्राप्त होगा.परिवार में किसी बड़े आयोजन के लिए आपसे सलाह ली जा सकती है. परिवार के छोटे सदस्यों पर आज कंट्रोल करने की बजाय उनके साथ मिलकर उन्हें गाइड करें. अचानक आपको मानसिक तनाव और आंखों में दर्द की समस्या हो सकती है.
Lucky Number / शुभ अंक : 3
Lucky Color / शुभ रंग : लाल.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं