विज्ञापन

Numerology Prediction 1: बढ़ते प्रभाव से मिलेगा किसी प्रोजेक्ट को लीड करने का मौका!

आज दिन का अंक 9 है और  मूलांक 1 जो कि सूर्य ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है. आज सूर्य और मंगल की ऊर्जा से आपको लक्ष्य की प्राप्ति के लिए मजबूत इच्छा शक्ति और नेतृत्व क्षमता देगी. इससे आपकी परिस्थितियों बदलेंगी.

Numerology Prediction 1: बढ़ते प्रभाव से मिलेगा किसी प्रोजेक्ट को लीड करने का मौका!
प्रेम संबंधों में गंभीरता एवं नजदीकियां बढ़ेंगी.

Personality Number 1 / मूलांक 1 : किसी भी माह की 1,10,19 और 28 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 1 होता  है. आज आपके आत्मविश्वास और धैर्य में वृद्धि होगी.जल्दबाजी की जगह किसी भी कार्य में पूरा समय दें. इससे बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे. आइये जानते हैं मूलांक 1 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.साथ ही जानेंगे आज का आपके लिए खास उपाय.

Career / करियर : आज कार्यस्थल पर आपका मजबूत प्रभाव रहेगा. उच्च अधिकारियों के द्वारा आपको काफी महत्व दिया जा सकता है. किसी बड़ी जिम्मेदारी को निभाने के लिए आपको आगे किया जाएगा. नौकरी बदलने एवं नए व्यापार को शुरू करने के लिए आज का दिन बेहतर है. कंपटीशन की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए आज बेहतर परिणाम हासिल होंगे. अधीनस्थ कर्मचारी एवं साथियों के साथ आज मिलकर कार्य करने से आपको बड़ी कामयाबी हासिल होगी. व्यवसाय में आज पुरानी किसी भी नीतियों की जगह नई रणनीति बनाकर चलें. नए ग्राहकों के साथ बेहतर संबंध स्थापित होंगे. पुराने ग्राहकों से कोई बड़ा ऑर्डर प्राप्त हो सकता है. पार्टनरशिप में आज व्यवसाय काफी आगे बढ़ेगा.

Finance / फाइनेंस: आज आपकी फाइनेंशियल कंडीशन काफी स्ट्रांग रहेगी. इनकम बढ़ाने के लिए आपके प्रयास सफल होंगे. सामाजिक मजबूती और दिखावे के अलावा भोग विलासत्ता पर धन खर्च करने से बचना होगा. बजट बनाकर आज आपको कोई भी फाइनेंशियल डिसीजन करना होगा. आगे आने वाले समय में आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है. शॉर्ट टर्म इन्वेस्टमेंट से दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है. लॉन्ग टर्म में इन्वेस्टमेंट करने के लिए स्ट्रेटजी तैयार करें. म्युचुअल फंड, सरकारी योजना एवं बड़ी कंपनियों में निवेश करने से बेहतर रिटर्न मिलने की संभावना है. इंश्योरेंस पॉलिसी में निवेश कर सकते हैं.किसी भी बड़े निवेश से पहले किसी एक्सपर्ट की सलाह एवं कानूनी दांवपेंच को समझ लें.

Love and Personal Life / लव  एवं व्यक्तिगत जीवन : आज आपके नए प्रेम संबंध बन सकते हैं. वैवाहिक जीवन की शुरुआत के लिए आज नए रिश्तों में बातचीत हो सकती है. आज आपके आकर्षण में जबरदस्त वृद्धि होगी. लोग आपकी और काफी आकर्षित होंगे.प्रेम संबंधों में गंभीरता एवं नजदीकियां बढ़ेंगी. पुरानी गलतफहमियां खत्म हो सकती है. किसी गलतफहमी की वजह से बनी हुई दूरियां आज आपसी बातचीत से समाप्त होगी. वैवाहिक जीवन में पार्टनर के द्वारा आपको सहयोग मिलेगा. परिवार के साथ समय व्यतीत करें, इससे रिश्ते में मजबूती आएगी.

Lucky Number / शुभ अंक : 2

Lucky  Color / शुभ रंग :  सुनहरा 

आज का उपाय : आज अच्छा और लाल फल, चने बंदरों को डालें. जिससे आपको सम्मान की प्राप्ति होगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mulank 1 Horoscope, Astrology, Faith
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com