विज्ञापन

Numerology Prediction 1: आज नए तरीके से शुरुआत करने के लिए अनुकूल है दिन, व्यवसाय में बनेंगे लाभ के योग

आज दिन का अंक 6 है और मूलांक 1 जो कि सूर्य ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है. आज सूर्य और शुक्र की मिश्रित ऊर्जा आपके रिश्तों में ताजगी और नई शुरुआत देगी. बातचीत में ईगो से हो सकता है नुकसान.

Numerology Prediction 1: आज नए तरीके से शुरुआत करने के लिए अनुकूल है दिन, व्यवसाय में बनेंगे लाभ के योग
आज आपके आईडिया की वजह से आपकी इनकम बढ़ सकती है.

Personality Number 1 / मूलांक 1 : किसी भी माह की 1,10,19 और 28 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 1 होता है. आज के दिन की ऊर्जा आपके लिए प्रबंध और निर्णय बेहतर तरीके से करने के लिए प्रेरित करेगी. आपको अपने लिए स्वयं प्रयास करने होंगे. अपना हक अपनी कार्यशैली से खुद ले सकेंगे. आइये जानते हैं मूलांक 1 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.साथ ही जानेंगे आज का आपके लिए खास उपाय.

Career / करियर : ऑफिस में आज आपके नेतृत्व में बेहतर परिणाम हासिल होंगे. आपके द्वारा लिए गए निर्णय से कार्यों में सफलता प्राप्त होगी. आज आपकी कार्य क्षमता से प्रभावित होकर लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे. किसी नए प्रोजेक्ट के लिए बातचीत करने या कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए आपको अधिकृत किया जा सकता है. उच्च अधिकारियों से कम्युनिकेशन बेहतर होगा. बातचीत के दौरान संयम और भाषा में लोच रखें. किसी नए प्रोजेक्ट या नए व्यवसाय को शुरू करने के लिए आज का दिन अनुकूल है, लेकिन पूरी तरह मजबूती के साथ योजना बनाकर आगे बढ़े. पहले से अधूरे पड़े कामों को स्ट्रिक्टली पूरा करने का प्रयास करें. बिजनेस में आपकी स्ट्रेटजी से नए ग्राहक आपके साथ जुड़ सकते हैं पार्टनरशिप के व्यवसाय में स्पष्टता रखें.

Finance / फाइनेंस: आर्थिक स्थिति आज काफी मजबूत रह सकती है. आज आपके आईडिया की वजह से आपकी इनकम बढ़ सकती है. क्विक डिसीजन आपको बड़ा प्रॉफिट दिलवा सकता है. इन्वेस्टमेंट या कोई भी फाइनेंशियल डिसीजन करने से पहले पूरी जांच कर लें. उसके बाद आगे बढ़े.अनावश्यक खर्चों पर आपको कंट्रोल करना होगा. सुनहरे भविष्य के लिए आपको आज सेविंग्स की प्लानिंग करनी होगी. व्यावसायिक गतिविधियों में वृद्धि होने से लाभ का प्रतिशत बढ़ेगा. उधार बिक्री या आवेश में आकर अनावश्यक खर्च न करें.

Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आज अपनी भावनाओं को शब्दों में पार्टनर के साथ शेयर कर सकते हैं. प्रेम संबंधों में ओपन कम्युनिकेशन से पुरानी गलतफहमियां एवं विवाद खत्म हो सकते हैं. अविवाहित लोगों के विवाह के संबंधित बातचीत आगे बढ़ेगी. जीवनसाथी की तरफ से आपका पूरा सहयोग किया जाएगा. एक दूसरे के प्रति सम्मान और भरोसा बनाए रखना होगा. छोटी-छोटी बातों पर रिएक्शन ना करें अन्यथा बड़ा विवाद क्रिएट हो सकता है. परिवार के किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर आप मिलकर कोई बेहतर निर्णय कर सकते हैं.

Lucky Number / शुभ अंक : 5

Lucky  Color / शुभ रंग :  हल्का नीला. 

आज का उपाय : अपने पिता या पिता समान किसी व्यक्ति को एक कलम भेंट कर उनका आशीर्वाद लें.

लेखक के बारे में
img
अंकशास्त्री गौरव कुमार दीक्षित
Contributer
डॉक्टर गौरव कुमार दीक्षित आईएसओ 9001-2015 सर्टिफाइड एस्ट्रोलॉजर हैं जिनकी न्यूमेरोलॉजी, टैरो रीडिंग में विशेषज्ञता है. एस्ट्रो वास्तु, टैटू एक्टिवेशन,... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mulank 1 Horoscope, Mulank 1 Lucky Number
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com