Personality Number 2 / मूलांक 2 : किसी भी माह की 2, 11, 20 और 29 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 2 होता है. आज सही और गलत लोगों की पहचान करके आपको महत्वपूर्ण निर्णय करने होंगे. आपका आत्मविश्वास किसी भी परिस्थिति में आपको जीतने की ऊर्जा देगा.आइये जानते हैं मूलांक 2 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.साथ ही जानेंगे आज का उपाय.
Career / करियर : ऑफिस में आज आपकी वर्किंग एनर्जी जबरदस्त रूप से काम करेगी. लोग आपका लोहा मानेंगे. साथी कर्मचारियों के साथ मिलकर एक टीम के रूप में आज आप बेहतर परिणाम प्राप्त कर सकते हैं. उच्च अधिकारियों के साथ बेहतर समन्वय होगा. आपको नई जिम्मेदारी दी जा सकती है. आज आप एक अच्छे सलाहकार या प्रबंधक के रूप में प्रसिद्ध पाएंगे. कम बोलकर लोगों की बातें सुनें और अपनी बुद्धि और विवेक का इस्तेमाल करके निर्णय लेने में आपको सफलता हासिल होगी. ग्राहकों के साथ संबंध बेहतर बनाने का प्रयास करें. किसी नई डील के लिए कम्युनिकेशन के माध्यम से समाधान होगा.आज सबके साथ आप की भाषा शालीन होनी चाहिए.
Finance / फाइनेंस: आज आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी इनकम बढ़ाने के लिए नए आइडिया कम कर सकते हैं बैलेंस बनाना आवश्यक होगा घर में विश्वास अथवा आवश्यक चीजों पर खर्च होने की संभावना है. आज आपका फोकस इनकम से सेविंग्स पर होना चाहिए. भावनाओं में अगर किसी को उधर धन मिला दे. किसी महिला को खुश करने के लिए गिफ्ट देने पर आपका पैसा खर्च हो सकता है. इन्वेस्टमेंट के लिए आज का दिन बेहतर है लेकिन जल्दबाजी और भावनाओं में आकर निर्णय न करें.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आज पार्टनर के साथ आपकी फीलिंग्स जबरदस्त रूप से जुड़ सकती है. आपको अपने पार्टनर के साथ फिलिंग्स शेयर करने की आवश्यकता है. पुराने विवाद और गलतफहमियां कम्युनिकेशन के माध्यम से समाप्त हो सकते हैं.सिंगल जातकों की प्रेम कहानी शुरू हो सकती है. आज आपके रिश्तों के बीच सेंसिटिव एनर्जी एक्टिवेट रहेगी. वैवाहिक जीवन में आज पार्टनर का सहयोग प्राप्त होगा. जीवनसाथी के साथ वित्तीय निर्णय मिलकर लिए जा सकते हैं. घर में पहले से चला आ रहा विवाद आपके द्वारा प्रयास करने से समाप्त हो सकता है. रिश्तो में बातचीत के दौरान धैर्य बनाए रखें.
Lucky Number / शुभ अंक : 6
Lucky Color / शुभ रंग : सिल्वर.
आज का उपाय : गाय को आज पालक या कोई हरी घास एवं उबले हुए चावल शक्कर मिलाकर खिलाएं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं