Personality Number 9 / मूलांक 9 : किसी भी माह की 9, 18, 27 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 9 होता है. आज आपके द्वारा किए गए कार्यों में सफलता प्राप्त हो सकती है. आपको अपने गुस्से पर कंट्रोल करना होगा. आज बातचीत के दौरान विनम्रता रखें.आइये जानते हैं मूलांक 9 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.
Career / करियर : करियर में आज आपकी कार्य कुशलता और नेतृत्व करने की क्षमता से प्रभावित होकर किसी अति महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी आपको दी जा सकती है. बड़ी और बेहतर जिम्मेदारी में आप आज काफी बेहतर परिणाम दे पाएंगे.आपके द्वारा दी गई ट्रांसफर की अर्जी मंजूर हो सकती है. सैलरी में इंक्रीमेंट या प्रमोशन से संबंधित बातचीत सकारात्मक रहेगी. पुलिस, मेडिकल और मार्केटिंग सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा. कंपटीशन एग्जाम की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए सफलता का दिन है. ऑफिस में सहकर्मी एवं अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ मिलकर कार्य करने से बेहतर परिणाम हासिल होंगे. व्यवसाय में आज विस्तार होने का योग है. नया प्रोजेक्ट स्टार्ट करने के लिए शानदार समय है. ग्राहकों और आपके बीच बेहतर संबंध बनेंगे.भरोसे का लाभ मिलेगा.
Finance / फाइनेंस: आज आपकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत रहेगी. अतिरिक्त इनकम बढ़ सकती है. पूर्व में किए गए निवेश के माध्यम से आज धन प्राप्त होगा. भोग विलासिता और कंफर्ट,लग्जरी से संबंधित चीजों पर आपका धन खर्च हो सकता है. आज रिश्तो में किसी को खुश करने के लिए गिफ्ट या घूमने फिरने पर धन खर्च होने की संभावना है. SIP और एवं प्रॉपर्टी तथा सरकारी योजनाओं में निवेश करने से लाभ होगा. निवेश के दौरान ज्यादा जल्दबाजी एवं जोखिम न लें. किसी भी निवेश से पहले उसकी पूरी जानकारी अवश्य कर लें.
Love and Personal Life / प्रेम एवं व्यक्तिगत जीवन : आज प्रेम संबंधों में काफी नजदीकियां बढ़ेगी. नए प्रेम संबंध बन सकते हैं. एक से ज्यादा अफेयर होने पर आज विवाद की स्थिति हो सकती है. पुराना चला आ रहा मनमुटाव आज कम्युनिकेशन के माध्यम से खत्म हो सकता है. वैवाहिक जीवन में पार्टनर का सहयोग और भरोसा प्राप्त होगा. परिवार में वातावरण काफी सकारात्मक रहेगा. किसी शुभ समाचार की प्राप्ति से घर में माहौल खुशनुमा होगा. अविवाहित लोगों के विवाह से संबंधित बातचीत आगे बढ़ सकती है. लव मैरिज के लिए प्रयासरत लोगों के जीवन में आज बातचीत सकारात्मक रहेगी.नए रिश्ते की शुरुआत के लिए आज का दिन शानदार है.
Lucky Number / शुभ अंक : 3
Lucky Color / शुभ रंग : लाल
आज का उपाय : आज लाल मसूर की दाल,गुड,लाल फल, लाल फूल और एक शंख किसी भी हनुमान जी के मंदिर में दान करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं