विज्ञापन

Numerology Prediction 7: व्यापार में बेहतर रणनीति,आपके अनुभव से मिलेंगे लाभ के अवसर!

आज के दिन का अंक 3 और आपका मूलांक 7 है. बृहस्पति पर केतु की ऊर्जा का संचार आज आपको अपने जीवन की नई राह चुनने के लिए प्रेरित करेगा. आईए जानते हैं कि मूलांक 7 के व्यक्तियों के जीवन में इसका क्या असर होगा.

Numerology Prediction 7: व्यापार में बेहतर रणनीति,आपके अनुभव से मिलेंगे लाभ के अवसर!
मूलांक 7: आत्मचिंतन और नई दिशा का दिन

Personality Number 7 / मूलांक 7 : किसी भी माह की 7, 16, 25 तारीख को जन्म लेने वाले व्यक्तियों का मूलांक 7 होता है. शांत मन और आध्यात्मिक सोच के साथ आपके ज्ञान से लोगों को लाभ होगा. अपनी अंतर्ज्ञान की शक्ति से आप किसी भी बात को आसानी से समझ सकेंगे. आज आपके निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी. आइये जानते हैँ मूलांक 7 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.इसके साथ ही जानेंगे आज का खास उपाय.

Career / करियर : किसी भी प्रोजेक्ट या प्लान को एनालिसिस करने की जबर्दस्त क्षमता से आज ऑफिस में आपको सम्मान प्राप्त हो सकता है. शोध, एजुकेशन, कंसल्टेशन सेक्टर में आज करियर के लिए गोल्डन अपॉर्चुनिटी प्राप्त होगी. पुराने रुके हुए कार्य को आज आप अपने तरीके से हैंडल कर सकते हैं. आपका धैर्य और सतत प्रक्रिया से आपके करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा. बिजनेस में आगे बढ़ने के लिए नई स्ट्रेटजी के साथ तैयार रहना होगा. ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर आध्यात्मिकता के माध्यम से लाभ की स्थिति बन सकती है. आपका अनुभव आज करियर में आपको बेहतर परिणाम देगा.

Finance / फाइनेंस: फाइनेंसियल कंडीशन बेहतर होगी लेकिन किसी भी डिसीजन लेने में आपको सावधानी रखनी होगी. आर्थिक मामलों में जरा सी चूक आपको नुकसान पहुंचा सकती है. नया इन्वेस्टमेंट करने से पहले उसकी जांच पड़ताल करें. अचानक आपके घर में खर्च बढ़ सकता है. आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए नई योजनाओं पर काम करना पड़ सकता है. लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट का प्लान बेनिफिशियल रहेगा.

Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आज आपकी फिलिंग्स आपके मन में दबी रह सकती है. भावनाओं को पार्टनर के साथ खुलकर व्यक्त करने से आपके रिश्तों में मजबूती आएगी. ओवरथिंकिंग या किसी भी वजह से शंका, रिश्तो में विवाद उत्पन्न कर सकती है. छोटी-छोटी बातों को इग्नोर करें अन्यथा बड़ा विवाद हो सकता है. अविवाहित लोगों के जीवन में नए प्रेम संबंध के लिए अभी इंतजार करना होगा. दांपत्य जीवन में पार्टनर की आवश्यकताओं का ध्यान रखना होगा. उसके साथ समय व्यतीत करें. पार्टनर आपकी गंभीर सोच को समझने का प्रयास करेगा. किसी भी प्रकार की बातचीत में धैर्य रखें. पारिवारिक मामलों में मिलकर निर्णय करें.

Lucky Number / शुभ अंक : 2

Lucky Color / शुभ रंग : सिलेटी 

आज का उपाय : आज मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा या किसी भी धर्म स्थान पर लोगों की सेवा करें अथवा धर्म स्थान में साफ सफाई और व्यवस्थाओं का ध्यान रखें.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mulank 7 Horoscope, Astrology, Faith
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com