Personality Number 6 / मूलांक 6 : किसी भी माह की 6, 15, 24 तारीख को जन्म लेने वाले लोगों का मूलांक 6 होता है. आज आपके व्यक्तित्व से लोग काफी आकर्षित होंगे. घर में लग्जरियस और कंफर्ट बढ़ाने के लिए आप प्रयासरत रहेंगे. अपनी फिलिंग्स और एक्सपेंस पर कंट्रोल करना होगा. आइये जानते हैं कि मूलांक 6 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.साथ ही जानेंगे मूलांक 6 के लोगों के लिए आज का खास उपाय.
Career / करियर : आज ऑफिस में आपकी व्यवहारिकता और अट्रैक्टिव पर्सनैलिटी लोगों को प्रभावित करेगी. कस्टमर और क्लाइंट के साथ आपके रिलेशन बेहतर होंगे. अधीनस्थ कर्मचारियों से किसी भी कार्य में आपका सहयोग प्राप्त होगा. आपके कार्यक्षेत्र अथवा जिम्मेदारियों में बदलाव किया जा सकता है. यह बदलाव आपके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लेकर आएगा. आज के दिन कार्यक्षेत्र पर आपकी पर्सनालिटी काफी स्ट्रांग रहेगी. बिजनेस में ग्राहकों के साथ आपके रिलेशन डेवलप होंगे. नई डील लाभदायक होगी. साझेदारी के व्यवसाय में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे.
Finance / फाइनेंस: आज आपकी फाइनेंसियल कंडीशन काफी मजबूत हो सकती है. लाभ के अवसर प्राप्त होंगे. कंफर्ट और लग्जरियस को लेकर आपका बड़ा धन खर्च हो सकता है. इससे आपका आर्थिक संतुलन बिगड़ सकता है. फाइनेंशियल मैनेजमेंट बनाकर ही आज कोई वित्तीय निर्णय करें. आवेश, भावुकता अथवा किसी के प्रभाव में आकर निवेश न करें. किसी भी योजना का पूरी तरह एनालिसिस करने के बाद ही आगे बढ़े. इनकम के नई स्रोत डेवलप हो सकते हैं.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : लव लाइफ में आज पार्टनर के साथ रिलेशन और प्रेम संबंध मजबूत होंगे. पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने का अवसर प्राप्त होगा. अपनी फिलिंग्स को आज दिल खोलकर पार्टनर से व्यक्त करें. इससे आपके संबंध और मधुर एवं मजबूत होंगे. प्रेम संबंधों से विवाह की ओर बातचीत सकारात्मक रह सकती है. आपके केयरिंग नेचर की वजह से जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत बनेंगे. जीवन साथी आपकी खुशियों और जिम्मेदारियां का पूरा ख्याल रखेगा. आज पार्टनर की फिलिंग्स को समझना होगा. उसकी भावनाओं का सम्मान करना होगा.
Lucky Number / शुभ अंक : 2
Lucky Color / शुभ रंग : आसमानी
आज का उपाय : आज किसी गरीब, जरूरतमंद और असहाय महिला की भोजन, कपड़े देकर मदद करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं