Personality Number 6 / मूलांक 6 : किसी भी माह की 6, 15, 24 तारीख को जन्म लेने वाले लोगों का मूलांक 6 होता है. चार्मिंग पर्सनालिटी, अट्रैक्शन, वर्कलोड और जिम्मेदारियों के बीच आपको आज संतुलन बनाकर आगे बढ़ना होगा. लोग आपके प्रति आकर्षित होंगे. आपका मन काम करने की जगह फ़्लर्ट करने का हो सकता है. इससे आपके काम प्रभावित हो सकते हैं. आइए जानते हैं कि मूलांक 6 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.साथ ही जानेंगे मूलांक 6 के लोगों के लिए आज का खास उपाय.
Career / करियर : आपके द्वारा ऑफिस में काफी समय से की जा रही मेहनत का परिणाम मिलने का योग बन रहा है. आपका प्रमोशन या कोई बड़ी जिम्मेदारी आपको दी जा सकती है. फैशन इंडस्ट्री, मेडिकल और होटल इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन काफी बेहतर और शानदार रहेगा. अपने साथी कर्मचारियों और अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ आपको कम्युनिकेशन के माध्यम से संबंधों को बेहतर रखना होगा. व्यवसाय में आज नए ग्राहकों के साथ आपका संबंध बनेगा. बड़े निर्णय लेकर आज व्यवसाय को गति प्रदान करेंगे. व्यवसाय स्थल की साज सज्जा लोगों को काफी आकर्षित करेगी.
Finance / फाइनेंस: धन की स्थिति आज आने दिनों की तुलना में काफी बेहतर रहेगी. पेंडिंग पेमेंट रिलीज हो सकते हैं. आपके अटके हुए काम आज अचानक बन सकते हैं. आपसे प्रभावित होकर लोग आपके साथ फाइनेंशियल पार्टनरशिप के लिए प्रस्ताव दे सकते हैं. आज आप घर की लग्जरी कंफर्ट और नए वाहन की खरीद पर पैसा खर्च कर सकते हैं. किसी भी तरह की जल्दबाजी आपको आर्थिक नुकसान पहुंचा सकती है. इसलिए आज फाइनेंशियल मैनेजमेंट सिस्टम बेहतर रखें.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : प्रेम संबंधों में आपका आकर्षण आज अपनी ऊंचाइयों पर होगा. आपसे आकर्षित होकर लोग आपके साथ लगातार जुड़ने का प्रयास करेंगे. आपके पार्टनर के साथ आपका फिजिकल अट्रैक्शन बढ़ेगा. एक दूसरे के साथ आपकी भावनात्मक नजदीकियां बढ़ेंगी. सिंगल जातकों की आज नई प्रेम कहानी शुरू हो सकती है. पार्टनर को कोई गिफ्ट या सरप्राइज दें. परिवार के साथ समय व्यतीत करें. फैमिली प्लानिंग या बच्चों से जुड़ी कोई बेहतर खबर आपके घर में खुशियों का माहौल तैयार करेगी. जीवनसाथी के साथ आज आपके संबंध बहुत अच्छे होंगे. दोनों लोग मिलकर कुछ बेहतर प्लान कर सकते हैं.
Lucky Number / शुभ अंक : 2
Lucky Color / शुभ रंग : ऑफ व्हाइट.
आज का उपाय : आज साबूदाना और मखाना की खीर बना कर गरीब बच्चों, घर परिवार एवं लोगों में वितरित करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं