विज्ञापन

Numerology Prediction 3 : आज का दिन आपके लिए उपलब्धियां से भरा रहेगा, सरकारी नौकरी के प्रयास हो सकते हैं सफल

आज के दिन का अंक 1 और आपका मूलांक 3 मिलकर सूर्य और बृहस्पति की ऊर्जा के साथ आज लोगों को आप अपनी बात को कॉन्फिडेंस के साथ समझा पाएंगे. आइए जानते हैं मूलांक 3 के जातकों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन. 

Numerology Prediction 3 : आज का दिन आपके लिए उपलब्धियां से भरा रहेगा, सरकारी नौकरी के प्रयास हो सकते हैं सफल
Numerology Prediction 3 : आज का दिन आपके लिए उपलब्धियां से भरा रहेगा

Personality Number 3 / मूलांक 3 : किसी भी माह की 3, 12, 21 और 30 तारीख को जन्म लेने वाले व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है.लोग आपके द्वारा दिए गए सुझावों पर अमल करेंगे. आपकी विनम्रता आज आपके लिए सफलता के द्वारा खोलेगी.आज आपकी पर्सनालिटी काफी नॉलेजेबल व्यक्ति के रूप में विकसित होगी. आइये जानते हैं मूलांक 3 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है, साथ ही जानेंगे इनके लिए आज का खास उपाय.

Career / करियर : नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन उपलब्धि से भरा रहेगा. आज के दिन में आपको उच्च अधिकारीयों का समर्थन प्राप्त होगा. नई नौकरी या सरकारी नौकरी के लिए प्रयासरत लोगों को आज सफलता मिल सकती है. आपका व्यवहार कार्य स्थल पर लोगों के साथ बेहतर रहेगा. पार्टनरशिप के व्यवसाय में नीतियां स्पष्ट होगी, साथ ही पार्टनर के साथ मिलकर व्यवसाय विस्तार के लिए नए निर्णय किए जाएंगे. आपके क्लाइंट्स आज आपके प्रभाव से आपके द्वारा दिए गए प्रेजेंटेशन पर सहमत हो सकते हैं. इससे आपको कोई बड़ी डील मिल सकती है.


Finance / फाइनेंस: आज वित्तीय स्थिति में अचानक सुधार होने का योग बन रहा है. आपके निर्णय और नॉलेज से आज आप किसी बड़ी फाइनेंशियल एक्टिविटी को प्राप्त कर सकते हैं. सामाजिक दिखावे पर आपका पैसा खर्च हो सकता है. आज आप कोई नया बाहन या प्रॉपर्टी में इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं. बच्चों की शिक्षा पर आपका धन खर्च होने की प्रबल संभावना है.आपको आज व्यवसाय के विस्तार के लिए कठोर निर्णय करने होंगे. इन्वेस्टमेंट के लिए आज का दिन बेहतर है. किसी एक्सपर्ट के माध्यम से निवेश करें.

Love and Personal Life / लव  एवं व्यक्तिगत जीवन : आज प्रेम सम्बन्ध में एक दूसरे के प्रति समझदारी बढ़ेगी. पार्टनर आपकी भावनाओं को समझने का प्रयास करेगा. आपको पार्टनर के लिए समय निकलना होगा. किसी योग्य एवं पढ़े लिखे व्यक्ति से आपका नया प्रेम सम्बन्ध बन सकता है. जीवनसाथी के द्वारा आपके कामों और निर्णय में आपका सपोर्ट किया जाएगा. फैमिली प्लानिंग और घरेलू समस्याओं को लेकर आपस में लम्बी बातचीत के बाद निर्णय किया जा सकता है. घर में किसी मांगलिक आयोजन कराने के लिए आज प्रोग्राम फाइनल हो सकता है. पुराने मित्रों एवं रिश्तेदारों से आज अचानक मुलाकात हो सकती है.

Lucky Number / शुभ अंक : 9
Lucky Color / शुभ रंग : लाल 

आज का उपाय : आज पक्षियों को चने की दाल डालें एवं हल्दी डालकर स्नान करें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mulank 3 Horoscope, Mulank 3 Rashifal, Mulank 3 Lucky Number
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com