Personality Number 2 / मूलांक 2 : किसी भी माह की 2, 11, 20 और 29 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 2 होता है. आज लगातार आपको किसी कार्य की सफलता के लिए प्रयास करने होंगे. बार-बार आप सफलता के नजदीक होंगे लेकिन मन के भटकाव और आपके सेंसिटिव नेचर, आपकी भावुकता आपको वापस खींचने का प्रयास करेगी. आज आपको मजबूती के साथ स्पष्ट रूप से अपनी नीतियाँ लागू करनी चाहिए. आइये जानते हैं मूलांक 2 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.साथ ही जानेंगे आज का उपाय.
Career / करियर : आज ऑफिस में या व्यवसाय स्थल पर किसी उच्च अधिकारी या वरिष्ठ नागरिक का सपोर्ट आपको बेहतर परिणाम दे सकता है. आज आपको टीम के साथ मिलकर काम करना होगा. बार-बार मन में नौकरी को बदलने के विचार आएंगे. आप आज बेहतर सलाहकार के रूप में दिखाई दे सकते हैं. आपकी मेहनत से आपको सफलता प्राप्त होगी. पार्टनरशिप के व्यवसाय में आज नीतियां स्पष्ट होगी. टेक्नोलॉजी या टेलीकम्युनिकेशन सेक्टर से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन विशेष सफलता देने वाला है.
Finance / फाइनेंस: आज आर्थिक स्थिति में थोड़ा उतार चढ़ाव रह सकता है. आपको अपनी बुद्धि एवं विवेक का इस्तेमाल करके फाइनेंशियल डिसीजन सही समय पर लेने होंगे. जिससे आर्थिक स्थिति में संतुलन बना रहे. उधार दिया गया धन आज थोड़ा प्रेशर बनाने से वापस मिल सकता है. अनावश्यक खर्च और ऑनलाइन खरीदारी से आपका पैसा व्यर्थ रूप से व्यय हो सकता है. निवेश के लिए कोई बेहतर प्लान आपको मिल सकता है. परिवार में आज किसी की खरीदारी पर आपको धन खर्च करना पड़ सकता है.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : प्रेम संबंधों में एक दूसरे के साथ नजदीकियां और भावनात्मक रूप से जुड़ाव बढ़ेगा. आपका पार्टनर आपकी फिलिंग्स को समझने की कोशिश करेगा. आपके द्वारा पहल करने से बातचीत के दौरान पुराना विवाद खत्म हो सकता है. पुराना प्रेम संबंध आज फिर से सक्रिय होने का योग बन रहा है. आपके दांपत्य जीवन में आज थोड़ी उथल-पुथल रह सकती है. आपको समझदारी और धैर्य के साथ बेहतर तरीके से इस सिचुएशन को हैंडल करना होगा. परिवार में किसी महत्वपूर्ण घटनाक्रम पर आपको निर्णय करना पड़ सकता है. छोटी-छोटी बातों पर आज मौन रहना बेहतर होगा.
Lucky Number / शुभ अंक : 5
Lucky Color / शुभ रंग : आसमानी.
आज का उपाय : आज जरूरतमंद लोगों में मिश्री और चावल का वितरण करें. साथ ही मेनिफेस्टेशन के माध्यम से अपनी समस्याओं या इच्छाओं को व्यक्त करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं