विज्ञापन

Numerology Prediction 1: उच्च अधिकारियों के साथ बेहतर संबंध से हो सकता है प्रमोशन!

आज दिन का अंक 1 है और  मूलांक 1 जो कि सूर्य ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है. आज सूर्य की डबल ऊर्जा से काफी समय से अटके हुए सरकारी कामों में आज आपको सफलता मिलेगी. आज आप के लिए दिन एकदम राजसी है.

Numerology Prediction 1: उच्च अधिकारियों के साथ बेहतर संबंध से हो सकता है प्रमोशन!
आज सरकारी कार्यों में सफलता के प्रबल योग.

Personality Number 1 / मूलांक 1 : किसी भी माह की 1,10,19 और 28 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 1 होता  है. आज किसी भी मामले में आपको तुरंत एक्शन लेना होगा. आपके द्वारा किए गए कार्यों में लोग हस्तक्षेप नहीं करेंगे. अधिकारियों एवं सिस्टम का सहयोग प्राप्त होगा.आपके स्टेटस में वृद्धि होगी. घमंड से दूर रहना होगा. आइये जानते हैं मूलांक 1 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.साथ ही जानेंगे आज का आपके लिए खास उपाय.

Career / करियर : ऑफिस में आज आपकी कार्यप्रणाली से प्रसन्न होकर आपको इंक्रीमेंट या प्रमोशन दिया जा सकता है. अतिरिक्त जिम्मेदारी के साथ आज आप बेहतर परफॉर्म कर पाएंगे.अधिकारियों के साथ आपकी ट्यूनिंग काफी बेहतर रहेगी. सरकारी विभाग में कार्य आपके प्रभाव से आसानी से हो सकते हैं. आज आपको अपनी टीम के लिए लीड करने का अवसर मिलेगा. अपने हिसाब से अपना सिस्टम सेट करो और अपने निर्णय को लागू करो. पार्टनर से आज आपके अहम के टकराव की वजह से झगड़ा हो सकता है. किसी भी कार्य को पूरा करने में शॉर्टकट या कोई भी अनाधिकृत काम करने से दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है. किसी महत्वपूर्ण मीटिंग में आपके डिसीजन की सराहना होगी. साथ ही नई नौकरी के इंटरव्यू में सफलता मिल सकती है.

Finance / फाइनेंस: इंक्रीमेंट,सैलरी,प्रॉपर्टी के किराए और व्यवसाय के अलावा पूर्व में किए गए निवेश से आज धन लाभ की संभावना है. आज आए हुए धन से आपके नाम और मान सम्मान में वृद्धि होगी. बच्चों की शिक्षा या किसी आवश्यक कार्य में सरकारी डिपार्टमेंट में धन जमा करना पड़ सकता है. घर में किसी बुजुर्ग के स्वास्थ्य पर आपका धन खर्च होने की संभावना है. प्रॉपर्टी या गवर्नमेंट बॉन्ड में धन इन्वेस्ट किया जा सकता है. लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट आज बेहतर रहेगा. सामाजिक मजबूती या दिखावे में धन खर्च करने से बचें.

Love and Personal Life / लव  एवं व्यक्तिगत जीवन : आज किसी सरकारी कार्यालय या बिजनेस मीट में आपको नया साथी मिल सकता है. आपके प्रेम संबंध अधिक मजबूत रहेंगे. विवाह के लिए प्रयासरत जातकों के विवाह का योग बन रहा है. वैवाहिक जीवन में आज अहंकार का टकराव हो सकता है. पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें. पिता एवं घर के अन्य बड़े सदस्यों से सहयोग मिलेगा. परिवार की जिम्मेदारी आपको दी जा सकती है. परिवार में सबको साथ लेकर चलने की आदत डालें. सबके साथ प्यार और सम्मान से बातचीत करें.

Lucky Number / शुभ अंक : 9
Lucky  Color / शुभ रंग :  नारंगी 

आज का उपाय : आज घर के बड़े बुजुर्गों और पिता, पिता समान व्यक्तियों की सेवा करें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mulank 1 Horoscope, Faith, Astrology
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com