विज्ञापन

मूलांक 1 राशिफल 25 अप्रैल: मिलेगी नई जिम्मेदारी, सोच-समझकर लें फैसले

आज के दिन 3 अंक की ऊर्जा आपके जीवन में आपको निर्णय लेने की अद्भुत क्षमता के साथ आत्मविश्वास प्रदान करेगी. आईए जानते हैं कि मूलांक 1 के व्यक्तियों के जीवन में लव लाइफ, करियर, फाइनेंस आदि में इसका क्या असर होने वाला है.

मूलांक 1 राशिफल 25 अप्रैल: मिलेगी नई जिम्मेदारी, सोच-समझकर लें फैसले
Mulank 1: मूलांक 1 के जातकों के लिए कैसा रहेगा 25 अप्रैल 2026 का दिन?

Aaj ka Mulank 1 Ank Jyotish 25 April 2026: अंक ज्योतिष के अनुसार, किसी भी माह की 1, 10, 19 और 28 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 1 होता है. आज आप आत्ममंथन करके पूरे अनुशासन के साथ अपनी संपूर्ण ऊर्जा को अपने कार्य में लगाने पर ध्यान देंगे.

करियर : कार्यस्थल पर आपको आज नवीन जिम्मेदारी मिल सकती है जिससे आपका मन प्रसन्न होगा. लापरवाही या जल्दबाजी से आपको दिक्कत हो सकती है. अपने अहंकार को नियंत्रण में रखें तथा टीम को साथ में लेकर कार्य को पूर्ण करें. आज आपको पूरे फोकस के साथ सोच समझकर योजनाओं को क्रियान्वित करना होगा.

फाइनेंस: यदि किसी प्रकार के निवेश के लिए मन बना रखा है तो आज का दिन बड़े निवेश के लिए नहीं है. छोटे-छोटे लबों से आज आपको संतोष करना होगा. शॉर्ट मनी या बड़े लाभ के लिए शॉर्टकट आज हानिकारक हो सकता है.

लव लाइफ/ व्यक्तिगत जीवन : जीवनसाथी अथवा प्रेम संबंधों में पहले से चली आ रही समस्याओं को आज बैठकर सुलझाया जा सकता है. आप अपने पार्टनर को बोलने और उसको समझने का मौका दें. मानसिक थकान और माइग्रेन की समस्या के साथ ओवर थिंकिंग आपके रिश्तों में दिक्कत पैदा कर सकती है.

शुभ अंक : 4

शुभ रंग : सुनहरा

यह भी पढ़ें: Baglamukhi Jayanti 2026: बगलामुखी माता के 5 पावन धाम, जहां दर्शन से दूर होते हैं सारे दुख और पूरी होती हैं कामनाएं

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com