Aaj ka Mulank 2 Ank Jyotish 25 April 2026: अंक ज्योतिष के अनुसार, किसी भी माह की 2, 11, 20 और 29 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 2 होता है. आज के दिन 2 अंक की ऊर्जा मूलांक 2 के जातकों के लिए उनकी इंटूशन पॉवर को मजबूत करेगा. बृहस्पति और चन्द्रमा मिलकर आपको आगे बढ़ने के मौके प्रदान करेंगे. दिल और दिमाग को संतुलित कर प्रयोग करना ही सफलता की चाबी है.
करियर: आज ऑफिस में वरिष्ठजनों का सहयोग आपको प्राप्त होगा जिसकी वजह से आपको कार्य करने में आसानी रहेगी. एक अच्छे लीडर की तरह सभी को साथ लेकर चलने में ही आज का दिन उत्तम रहेगा. यदि कोई जटिल फैसला लेना है तो सभी के साथ सलाह मशविरा करके ही आगे बढ़े अकेले या जल्दबाजी में फैसला न लें.
फाइनेंस: आज अचानक से आपको धन्यवाद हो सकता है. पूर्व में फंसा कोई पैसा आपको मिलने की संभावना है. उधार लेकर व्यापार करने से बचना होगा. किसी जानकार व्यक्ति को अपना पैसा उधार ना दे. लेनदेन में सतर्कता रखें.
लव लाइफ/ व्यक्तिगत जीवन: मूड स्विंग्स और ओवरथिंकिंग की समस्या आज आपको दिन में अप डाउन, अप डाउन की स्थिति में रखेगी. यदि आप सिंगल हैं तो आपकी जिंदगी में प्यार की एंट्री हो सकती है. जीवनसाथी के साथ आपका जुड़ाव और गहरा होगा. आज आपको अपने दिल की बात अपने पार्टनर के सामने खुलकर रखनी होगी.
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : सफेद
यह भी पढ़ें: Baglamukhi Jayanti 2026: बगलामुखी के हर साधक को पता होना चाहिए पूजा से जुड़े ये 10 जरूरी नियम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं