विज्ञापन

मूलांक 1 राशिफल : आज मान सम्मान में होगी वृद्धि, जीवनसाथी से बढ़ेगा प्यार!

आज के दिन का अंक है 3 है और आपका मूलांक 1 हैं. आज बृहस्पति के साथ सूर्य की ऊर्जा से आपका दिन प्रभावित होगा. आज के दिन आपके ज्ञान और ऊर्जा से कामों में सफलता प्राप्त होगी. आइए जानते हैं कि मूलांक 1 के व्यक्तियों के जीवन में इसका क्या असर होगा.

मूलांक 1 राशिफल : आज मान सम्मान में होगी वृद्धि, जीवनसाथी से बढ़ेगा प्यार!

Personality Number 1 / मूलांक 1 : किसी भी माह की 1, 10, 19 और 28 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 1 होता है. आज आपकी सोच बेहद सकारात्मक रहेगी. आपके अंदर आत्मविश्वास मजबूत होगा. आज आप पब्लिक रिलेशन में भरोसा करेंगे, जिससे आपको सफलता प्राप्त होगी. आइये जानते हैं मूलांक 1 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.

Career / करियर : आज आपको एक बड़ी पहचान और मान सम्मान की प्राप्ति होगी. आपका प्लान ऑफिस में लोगों के सामने आपकी वैल्यू बढ़ाएगा. आपके विचारों से प्रभावित होकर आपको ऑफिस में आज किसी प्रोजेक्ट को नेतृत्व करने का मौका दिया जा सकता है. आज आपका प्रमोशन होने का योग भी बन रहा है. व्यापार में अचानक ग्राहकों की भीड़ आपको बड़ा आर्थिक लाभ कर सकती है. आज आपको अपने स्वभाव को विनम्र रखना होगा. किसी भी प्रकार का ईगो आपको समस्या खड़ी कर सकता है. आज 'मैं नहीं हम' की भावना के साथ आप सफलता प्राप्त करेंगे.

Finance / फाइनेंस: आज के दिन में आपके छोटे-छोटे लाभ से संतोष करना होगा. वित्तीय लेनदेन में जल्दबाजी नुकसानदायक सिद्ध हो सकती है. आज आपको निवेश करते समय पूरी जानकारी और जांच परख करने के बाद ही आगे बढ़ना चाहिए. घर में आवश्यकता के अनुसार खर्च का ध्यान रखें फालतू खर्च करने से बचना होगा. कंसल्टेशन या एजुकेशन सेक्टर में काम करने वालों के पास आज कैश फ्लो अच्छा रहेगा.

Love and Personal Life / लव  एवं व्यक्तिगत जीवन : जीवनसाथी और प्रेम संबंधों में आज आपके मिठास बढ़ेगी. पहले से चला आ रहा कोई मनमुटाव आज खत्म हो सकता है. आज के दिन बातचीत से गलतफहमी दूर की जा सकती है. प्रेम संबंधों में इनवॉल्व जातकों के लिए आज का दिन विवाह से संबंधित बातचीत को आगे बढ़ाने का है. सिंगल लोगों के मन में आज किसी खास व्यक्ति के प्रति आकर्षण पनप सकता है. आज आपका कॉन्फिडेंस हाई रहेगा साथ ही व्यवहार में शालीनता बनाए रखें.

Lucky Number / शुभ अंक : 1

Lucky Color / शुभ रंग : नारंगी.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com