विज्ञापन

मूलांक 8 राशिफल : अतिरिक्त काम के प्रेशर के साथ परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है!

आज के दिन का अंक है 3 है, जो बृहस्पति एवं शनि की ऊर्जा को मिलाकर आपका दिन प्रभावित करेगी. आज का दिन थोड़ा कठिन और संघर्षपूर्ण हो सकता है. आइए जानते हैं कि मूलांक 8 के व्यक्तियों के जीवन में इसका क्या असर होगा.

मूलांक 8 राशिफल : अतिरिक्त काम के प्रेशर के साथ परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है!

Personality Number 8 / मूलांक 8 : किसी भी माह की 8, 17, 26 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 8 होता है. आज के दिन में धीमी प्रगति और संघर्षपूर्ण समय आपको थोड़ा मानसिक तनाव दे सकता है. इस धीमी प्रगति में धैर्य कीजिए यह आपके सफलता की सीढ़ी है. आज आप जितनी मेहनत करेंगे उतने परिणाम आपको प्राप्त होंगे. आइये जानते हैं मूलांक 8 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.

Career / करियर : आज आपको अतिरिक्त जिम्मेदारी के साथ कार्य करना पड़ सकता है. किसी दूसरे व्यक्ति के हिस्से का कार्य भी आपके ऊपर डाला जा सकता है. व्यापार में और ऑफिस में आज विशेष अनुशासन में रहकर पूरे फोकस के साथ कार्य करने की आवश्यकता है. कोई पुराना लीगल मैटर आज खत्म हो सकता है. आज किया गया कठिन परिश्रम कल की सफलता की गारंटी देगा. आज की धीमी प्रगति को दिमाग पर ना लें.

Finance / फाइनेंस: आज आपकी वित्तीय स्थिति सामान्य लेकिन स्थायित्व भरी रहेगी. इसके साथ ही आपका पूरा कंट्रोल अपने आर्थिक स्थिति पर रहेगा. पूर्व में किए गए इन्वेस्टमेंट से आज आपको लाभ हो सकता है. आज लगाया हुआ पैसा अटक अटक कर प्राप्त होगा. यदि आप लोन लेने के लिए प्रयास कर रहे हैं, तो आज के दिन इसको नजरअंदाज करें. अनावश्यक खर्चों पर लगाम कसने का प्रयास करें.

Love and Personal Life / लव  एवं व्यक्तिगत जीवन : आज रिश्तों में थोड़ी गंभीरता की झलक देखने को मिलेगी. काम के प्रेशर की वजह से थोड़ी दूरी और असहजता हो सकती है. जीवनसाथी को अथवा प्रेम संबंधों में समय देना जरूरी है. छोटी मोटी बातों को नजरअंदाज करें. सिंगल जातकों के लिए आज कोई अच्छी खबर रिलेशनशिप को लेकर नहीं है. परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है. आज मानसिक मजबूती बहुत आवश्यक है.

Lucky Number / शुभ अंक : 1

Lucky Color / शुभ रंग : आसमानी नीला.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com