विज्ञापन

मूलांक 5 राशिफल : एक से ज्यादा अफेयर या फ्लर्ट करने से होगी दिक्कत, कमीशन बेस्ड काम से मिलेगा लाभ

आज के दिन का अंक है 3 है, जो बृहस्पति एवं बुध की ऊर्जा को मिलाकर आपका दिन प्रभावित करेगा. आज आपकी स्मार्टनेस और इंटेलिजेंस मिलकर अपॉर्चुनिटी क्रिएट करेंगे. आइए जानते हैं कि मूलांक 5 के व्यक्तियों के जीवन में इसका क्या असर होगा.

मूलांक 5 राशिफल : एक से ज्यादा अफेयर या फ्लर्ट करने से होगी दिक्कत, कमीशन बेस्ड काम से मिलेगा लाभ
मूलांक 5 राशिफल : एक से ज्यादा अफेयर या फ्लर्ट करने से होगी दिक्कत

Personality Number 5 / मूलांक 5 : किसी भी माह की 5, 14, 23  तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 5 होता है. आज आपके मन में शानदार आईडिया आएंगे. अचानक आपको लम्बी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है. आज आप लोगों से बात करने में काफी सहजता महसूस करेंगे. आइये जानते हैं मूलांक 5 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.

Career / करियर : नेटवर्किंग सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है. मीडिया जगत, शेयर मार्केट, सेल्स और ऑनलाइन कार्य करने वाले लोगों के लिए आज का दिन प्रगति के अवसरों से भरा रहेगा. आज पब्लिक डीलिंग में आपके नए संबंध डेवलप होंगे. एक साथ कई कार्य करने का मौका मिलेगा, इसलिए अपना फोकस अपने कार्य पर बनाकर रखें. आज आपको अतिरिक्त जिम्मेदारी और सम्मान मिलेगा.

Finance / फाइनेंस: शेयर बाजार या ट्रेडिंग के अलावा कमीशन बेस्ड काम से आज अच्छा लाभ प्राप्त होने का योग बन रहा है. कम समय में बड़ा लाभ होगा. सही समय पर त्वरित निर्णय लेने की क्षमता आपको लाभान्वित करेगी. ज्यादा लालच और रिस्क आपको नुकसान कर सकती है. आय और व्यय का संतुलन बनाकर चलें. परिवार से संबंधित फिजूल खर्ची पर रोक लगाएं.

Love and Personal Life / लव  एवं व्यक्तिगत जीवन : आज दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा. पत्नी अथवा प्रेमिका के साथ आज काफी रोमांस करने का मौका मिलेगा. आज गर्लफ्रेंड के साथ आप डेट पर जा सकते हैं. विवाह योग्य जातकों के विवाह की बातचीत आगे बढ़ सकती है. आज आप नए लोगों के प्रति काफी आकर्षित होंगे. किसी भी तरह की बातचीत या कमिटमेंट को सीरियस लेना होगा. एक से ज्यादा अफेयर आपको दिक्कत में डाल सकते हैं.

Lucky Number / शुभ अंक : 3

Lucky Color / शुभ रंग : हरा.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com