विज्ञापन

मूलांक 2 राशिफल : किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह से होगा लाभ, बन सकते हैं नए प्रेम संबंध!

आज के दिन का अंक है 3 है, जो चन्द्रमा और बृहस्पति की ऊर्जा को लेकर आपका दिन प्रभावित करेगा. आज आपके कम्युनिकेशन और दिमाग से सफलता मिलेगी. आइए जानते हैं कि मूलांक 2 के व्यक्तियों के जीवन में इसका क्या असर होगा.

मूलांक 2 राशिफल : किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह से होगा लाभ, बन सकते हैं नए प्रेम संबंध!
मूलांक 2 राशिफल : किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह से होगा लाभ

Personality Number 2 / मूलांक 2 : किसी भी माह की 2, 11, 20 और 29 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 2 होता है. आज आप पर थोड़ी भावुकता हावी रहेगी. आपकी सोने और समझने की क्षमता मजबूत होगी. धार्मिक क्षेत्र में आज मन आकर्षित होगा. दिल और दिमाग का संतुलन बनाकर चलना लाभदायक रहेगा. आइये जानते हैं मूलांक 2 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.

Career / करियर : आज के दिन आपकी बुद्धि, विवेक और ज्ञान का इस्तेमाल करके आपको अपनी टीम को लीड करना है. आज लोग आपकी बातचीत करने के तरीके से प्रभावित होंगे. आज आप की सलाह लोगों को लाभान्वित करेगी. ऑफिस में आपके बॉस को भी आपकी सलाह की आवश्यकता पड़ सकती है. कार्य स्थल पर वातावरण सौहार्दपूर्वक रहेगा. टीम में काम करने से आज कोई बड़े प्रोजेक्ट में सफलता मिल सकती है.

Finance / फाइनेंस: आज आपकी आरती की स्थिति काफी संतुलित रहेगी. कैश फ्लो सामान्य से बेहतर रहेगा. दिन में कई बार लाभ के अवसर प्राप्त होंगे. पार्ट टाइम बिजनेस से लाभ की प्राप्ति होगी. किसी वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन आपको कोई अच्छी लाभदायक स्कीम दे सकता है. खर्च करने पर हाथ को थोड़ा रोक कर रखें. फिजूल खर्ची आपके बजट को बिगाड़ देगी.

Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आज आपकी भावनाएं पार्टनर पर काफी हावी रहेगी. जीवनसाथी या प्रेम संबंधों में आपका जुड़ाव और गंभीर हो सकता है. सिंगल जातकों के जीवन में प्रेम संबंधों की शुरुआत हो सकती है. बातचीत को सामान्य तरीके से करें...किसी भी बात को मन में ना रखें. ओवरथिंकिंग, एंजायटी और कंफ्यूजन में कोई निर्णय न करें.

Lucky Number / शुभ अंक : 7

Lucky Color / शुभ रंग : पीला, नारंगी.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com