विज्ञापन

मूलांक 1 राशिफल: मेहनत और गंभीरता को देखते हुए दी जा सकती है नई जिम्मेदारी, जीवनसाथी की सलाह को इग्नोर ना करें

आज के दिन का अंक 7 है और आपका मूलांक 1 हैं. आज सूर्य और केतु की ऊर्जा से आपका दिन प्रभावित होगा. आज के दिन आपको अपने स्वयं के बारे में सोचना होगा अपने भविष्य पर ध्यान देना होगा. आइए जानते हैं कि मूलांक 1 के व्यक्तियों के जीवन में इसका क्या असर होगा.

मूलांक 1 राशिफल: मेहनत और गंभीरता को देखते हुए दी जा सकती है नई जिम्मेदारी, जीवनसाथी की सलाह को इग्नोर ना करें

Personality Number 1 / मूलांक 1 : जिन जातकों का जन्म किसी भी माह की 1, 10, 19 और 28 तारीख को होता है,उनका मूलांक 1 होता है. मूलांक किसी भी व्यक्ति के व्यवहार और उसके गुणों के बारे में बताता है. आज आपका अंदर से काफी भावुक और एकांकी प्रवृत्ति वाला नेचर होगा. दिन की शुरुआत में थोड़ा कंफ्यूजन रह सकता है. आज आपको सेल्फ रिस्पेक्ट का विशेष ध्यान रखना है. भीड़भाड़ से दूर आज थोड़ा समय एकांत में व्यतीत करें.आइये जानते हैं मूलांक 1 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.

Career / करियर : आज ऑफिस में आपकी लीडरशिप में कई बड़े कार्य आसानी से होंगे. वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बातचीत करते समय आपकी बातों में ईगो या सिर्फ "मैं ही सही हूं" वाली फीलिंग आ सकती है. आपका वर्क प्रोफाइल में चेंज या कोई नई जिम्मेदारी आपको दी जा सकती है. आज नया व्यवसाय या कोई नया प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए प्लानिंग और स्ट्रेटजी बनाने का बेहतर दिन है. ऑफिस के अंदर छिपी हुई राजनीति से आपको सावधान रहना होगा. आज आपकी मेहनत को देखते हुए उच्च अधिकारियों के द्वारा आपके प्रमोशन से संबंधित बातचीत चल सकती है. किसी साथी कर्मचारियों के साथ बहस या विवाद ना करें. व्यापार में आज पुराने ग्राहकों से बड़ा लाभ का अवसर मिल सकता है. ऑनलाइन प्रचार या सोशल मीडिया के माध्यम से आज व्यवसाय में लाभ हो सकता है. पार्टनरशिप व्यापार में जल्दबाजी न करें.

Finance / फाइनेंस: आज आपकी फाइनेंसियल कंडीशन थोड़ी अप एंड डाउन बनी रहेगी. किसी भी व्यक्ति के साथ उधार लेनदेन ना करें. किसी व्यक्ति अथवा फर्म पर अटका हुआ पैसा आज आपको मिलने की संभावना है. अचानक लाभ के कई छोटे-छोटे अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं. आज निवेश से संबंधित कोई महत्वपूर्ण स्कीम आपको समझ में आ सकती है. ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट या किसी भी प्रलोभन देने वाली स्कीम में इन्वेस्टमेंट करने से बचें. किसी व्यक्ति के प्रभाव में आकर निवेश या खर्च ना करें.

Love and Personal Life / लव  एवं व्यक्तिगत जीवन : आज पुरानी प्रेम संबंधों की आपको याद फिर से सता सकती है. पहले से बंद बातचीत में आज सुलह के संकेत है. बातचीत के दौरान ईगो से बचना होगा. पार्टनर के साथ छोटी-छोटी बातों को इग्नोर करें अन्यथा छोटी बात बाद विवाद बन सकती है. पार्टनर आज आपके दिल की बात को समझेगा. अपने बिजी शेड्यूल में से कुछ समय निकालकर अपने जीवनसाथी के साथ व्यतीत करें. पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ दोनों को संतुलित रखें. पार्टनर के द्वारा दी गई साला हा आज आपके लिए कारगर सिद्ध हो सकती है. आज शाम का समय जीवनसाथी के साथ रोमांटिक बातचीत या आउटिंग के लिए बेहतर होगा. सर में भारीपन और आंखों में थकान की समस्या आपको प्रभावित कर सकती है.

Lucky Number / शुभ अंक : 3

Lucky Color / शुभ रंग : क्रीम

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com