विज्ञापन

मूलांक 1 राशिफल : वर्क प्रोफाइल में अचानक हो सकता है बड़ा बदलाव, जीवनसाथी को इग्नोर करना पड़ सकता है भारी!

आज के दिन का अंक 4 है और आपका मूलांक 1 हैं. आज सूर्य और राहु की ऊर्जा से आपका दिन प्रभावित होगा. आज के दिन में आपके अचानक बदलाव और ज्यादा गंभीर सोच हो सकती है. आईए जानते हैं कि मूलांक 1 के व्यक्तियों के जीवन में इसका क्या असर होगा.

मूलांक 1 राशिफल : वर्क प्रोफाइल में अचानक हो सकता है बड़ा बदलाव, जीवनसाथी को इग्नोर करना पड़ सकता है भारी!
मूलांक 1: करियर में मौके, रिश्तों में सावधानी.

Personality Number 1 / मूलांक 1 : जिन जातकों का जन्म किसी भी माह की 1, 10, 19 और 28 तारीख को होता है,उनका मूलांक 1 होता है. मूलांक किसी भी व्यक्ति के व्यवहार और उसके गुणों के बारे में बताता है. आज आपका दिन थोड़ा क्रिटिकल रह सकता है. आज के दिन चीज अप्रत्याशित रूप से आपके कंट्रोल से बाहर रह सकती है. अचानक बदलाव भविष्य में आपके लिए हितकर होंगे. आइये जानते हैं मूलांक 1 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.

Career / करियर : ऑफिस में आज सिचुएशंस पर आपका कंट्रोल होगा. आज का दिन आपके लीडरशिप के लिए बेहतर है. ऑफिस में अचानक काम का प्रेशर बढ़ सकता है. आज आपका वर्क प्रोफाइल में चेंज हो सकता है. अचानक किसी मीटिंग या क्लाइंट डीलिंग के लिए आपको आगे किया जा सकता है. ऑफिस में स्टाफ गुप्त रूप से आपसे षड्यंत्र कर सकता है. आज आप लोगों की किसी भी समस्या को आसानी से हल कर देंगे. आज आपको शांत रहकर कार्य करना होगा. किसी भी विवाद से दूर रहे. व्यवसाय में आज आपकी रणनीति कामयाब रहेगी. पुराने ग्राहक वापस आपके साथ जुड़ सकते हैं. पार्टनर के साथ गलतफहमी हो सकती है.

Finance / फाइनेंस: आज फाइनेंशियल एनर्जी अनप्रिडिक्टेबल रह सकती है. अचानक आज आपका खर्चा बढ़ सकता है. आता हुआ कोई पेमेंट में डिले हो सकता है. इन्वेस्टमेंट करने से पहले शांत दिमाग से एक बार अवश्य सोचें. इलेक्ट्रॉनिक गैजेट या वाहन खरीद पर आज आपका धन खर्च हो सकता है. घर के अंदर आवश्यक चीजों पर आपका खर्चा होगा. पूर्व में रुका हुआ धन आज आपको अचानक मिल सकता है. प्रॉपर्टी डीलर और लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट में आज आपको बेहतर प्लान और स्कीम मिल सकती है.

Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आज रिश्तो में छोटी-छोटी बात का इशू बन सकता है. एक दूसरे के साथ बातचीत में गलतफहमी हो सकती है. पार्टनर को आपके साथ दूरी महसूस हो सकती है. ओवरथिंकिंग हावी रह सकती है. पार्टनर को आज जाँचने का प्रयास न करें. बातचीत में ईगो बीच में ना आने दें. सिंगर जातकों को अपने पुराने संबंधों की याद फिर से आ सकती है. वैवाहिक जीवन में एक दूसरे के साथ भविष्य की जिम्मेदारियां और फाइनेंशियल प्लानिंग पर चर्चा हो सकती है. आपको प्यार से आसान शब्दों में बात करनी है,इससे आपके बीच संबंध और मजबूत होंगे. घर में अनावश्यक रूप से किसी से हल्का विवाद हो सकता है.

Lucky Number / शुभ अंक : 7

Lucky Color / शुभ रंग : सुनहरा.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com