विज्ञापन

मूलांक 9 राशिफल : आज लीडरशिप और कंट्रोल पॉवर में होगी बढ़ोत्तरी, पार्टनर के साथ हो सकता है विवाद!

आज के दिन का अंक है 8 है, जो शनि और मंगल की ऊर्जा से आपके दिन को प्रभावित करेगी. आज आपको कार्य करने की क्षमता और धैर्य के बीच संतुलन बनाना होगा. गुस्सा और जल्दबाजी कर सकते हैं नुकसान. आईए जानते हैं कि मूलांक 9 के व्यक्तियों के जीवन में इसका क्या असर होगा.

मूलांक 9 राशिफल : आज लीडरशिप और कंट्रोल पॉवर में होगी बढ़ोत्तरी, पार्टनर के साथ हो सकता है विवाद!

Personality Number 9 / मूलांक 9 : किसी भी माह की 9, 18, 27 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 9 होता है. आज आपके अंदर कुछ मजबूत कर गुजरने की इच्छा रहेगी. कई पुराने अधूरे पड़े कार्य आज आप पूरा कर सकते हैं. आपकी नेतृत्व क्षमता और किसी भी संघर्ष में जितने की इच्छा आपको आगे लेकर जाएगी. आज आपको अपने ऊपर पूरी तरह कंट्रोल रखना होगा. आइये जानते हैं मूलांक 9 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.

Career / करियर : ऑफिस में आज हर काम में तुरंत निर्णय और एक्शन लेने की क्षमता आपके अंदर रहेगी. किसी भी टास्क को कंप्लीट करने का चैलेंज आप जीतेंगे. आज आपके अंदर लीडरशिप काफी निखर कर बाहर आएगी. आपका कठिन परिश्रम, साहस आपके अधिकारियों की नजर में आएगा. आपके द्वारा लिए गए तुरंत निर्णय लाभदायक होंगे. पुराने और रुके हुए कार्यों में आज गति प्रदान होगी. एक जैसे व्यवसाय में कंपटीशन करने में आज लाभ मिल सकता है. आज आपको अपने गुस्से को कंट्रोल में रखना है. अपनी ऊर्जा का सही इस्तेमाल करना है.

Finance / फाइनेंस: आज के दिन आपकी वित्तीय स्थिति काफी उन्नति दायक होगी. आपके द्वारा की गई मेहनत आज आपको धन के रूप में प्राप्त हो सकती है. प्रॉपर्टीज रिलेटेड बिजनेस में आज धन लाभ हो सकता है. किसी व्यक्ति के इनफ्लुएंस में आकर इन्वेस्टमेंट ना करें. आज आपका पैसा रिस्क लेकर इन्वेस्टमेंट करने के लिए नहीं है. साधारण बातचीत में पैसे का इंवॉल्वमेंट नुकसान कर सकता है.आज नए व्यवसाय में आपको फाइनेंशियल सपोर्ट की आवश्यकता पड़ सकती है.

Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : समाज में आपकी उपस्थिति आज धमाकेदार रहेगी. परिवार के लोग आपसे प्रभावित होंगे और आपकी बात को समझेंगे. छोटी-मोटी बातों पर रिएक्ट करना नुकसानदायक होगा. सिंगल जातकों को अचानक किसी के प्रति आकर्षण और उसके साथ कनेक्शन बन सकता है. आज आपके अंदर फिजिकल रोमांस की एनर्जी काफी मजबूत होगी. बातचीत के दौरान ईगो की वजह से विवाद हो सकता है. पार्टनर के साथ बातचीत में उसके प्रति सम्मान बनाए रखें.मैरिड लाइफ में आज जिम्मेदारी को लेकर आपसए विवाद हो सकता है. छोटी बातों को इग्नोर करें. बात करते समय सॉफ्टनेस रखें.

Lucky Number / शुभ अंक : 9

Lucky Color / शुभ रंग : महरून.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com