विज्ञापन

मूलांक 7 राशिफल : कोर्ट के माध्यम से किसी पुराने मामले में हो सकता है धनलाभ, ओवरथिंकिंग से बचें!

आज के दिन का अंक है 8 है. जो केतु के साथ शनि की ऊर्जा को मिलाकर आपका दिन प्रभावित करेगा.आज आपका नेचर काफी इंट्रोवर्ट रहेगा. अंदर अंदर आप काफी गंभीर विचारक की तरह रहेंगे. आईए जानते हैं कि मूलांक 7 के व्यक्तियों के जीवन में इसका क्या असर होगा.

मूलांक 7 राशिफल : कोर्ट के माध्यम से किसी पुराने मामले में हो सकता है धनलाभ, ओवरथिंकिंग से बचें!

Personality Number 7 / मूलांक 7 : किसी भी माह की 7, 16, 25 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 7 होता है.आज आपके सामने लोगों की छिपी सच्चाई सामने आएगी. मन में अध्यात्म और मूड स्विंग्स की वजह से आज सामाजिक रूप से दूर रह सकते हैं. आइये जानते हैँ मूलांक 7 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.

Career / करियर : आज शांत तरीके से भीड़ से दूर अकेले में बैठकर, गंभीर सोच के साथ जो स्ट्रेटजी तैयार करेंगे, वह आपको बड़े लाभ के अवसर प्रदान करेगी. किसी प्रोजेक्ट से संबंधित कोई अच्छी भी जानकारी आज आपको मिल सकती है. ऑनलाइन बिजनेस या विदेश से संबंधित व्यापार से आज अचानक धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे. साझेदारी के व्यापार में आज कोई बड़ा प्रोजेक्ट आपको मिल सकता है. लंबी अवधि की प्लानिंग मैं आपको लाभ होगा. डाटा और सर्वे से रिलेटेड काम में आज सफलता हासिल होगी.

Finance / फाइनेंस: कोई पुराना पेंडिंग बिल अथवा मैटर कोर्ट के माध्यम से सॉल्व हो सकता है.जिससे आपको धन लाभ होगा. कोई रहस्यमई पर्सनालिटी आपको लाभ के अवसर प्रदान कर सकती है. इन्वेस्टमेंट के लिए कोई ऐसी स्कीम मिल सकती है जिसमें लंबी अवधि के लिए इन्वेस्टमेंट करने से आपको लाभ होगा. किसी अनजान व्यक्ति के कहने से इन्वेस्टमेंट नहीं करना है. लेनदेन संबंधित कागजात बेहतर तरीके से पढ़ें. भावुकता में आकर कोई निर्णय लेने से आर्थिक नुकसान हो सकता है.

Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : परिवार के साथ आज समय बिताने का मौका मिल सकता है. घर में बड़ों के साथ धार्मिक और आध्यात्मिक विषयों पर सार्थक चर्चा हो सकती है. पार्टनर के साथ आपकी चुप्पी समस्या खड़ी कर सकती है. आप अपनी भावनाओं को शब्दों में स्पष्ट रूप से व्यक्त करें. आज मैरिड लाइफ में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं. आपकी मेंटल सिचुएशन के अकॉर्डिंग जीवनसाथी कंफ्यूज हो सकता है. ज्यादा समय एकांत में व्यतीत ना करें. अपने मन की बात पार्टनर के साथ शेयर करें. नींद में डिस्टरबेंस हो सकता है, जिसकी वजह से मानसिक तनाव या इरिटेशन बढ़ जाए.

Lucky Number / शुभ अंक : 8

Lucky Color / शुभ रंग : समुद्री हरा.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com