Personality Number 1 / मूलांक 1 : जिन जातकों का जन्म किसी भी माह की 1, 10, 19 और 28 तारीख को होता है, उनका मूलांक 1 होता है. मूलांक किसी भी व्यक्ति के व्यवहार और उसके गुणों के बारे में बताता है. आज ओवरथिंकिंग की वजह से मानसिक तनाव और विवाद हो सकता है. अचानक वर्कलोड बढ़ेगा, लेकिन आपकी लीडरशिप क्वालिटी की वजह से आप परिस्थितियों को अपने कंट्रोल में कर लेंगे. कोई रुका हुआ कार्य आपकी कठिन परिश्रम के बाद मूव कर सकता है. आइये जानते हैं मूलांक 1 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.
Career / करियर : ऑफिस या वेबसाइट स्थल पर आज आपको अधिक परिश्रम करके परिणाम प्राप्त करने होंगे. आज की गई मेहनत आगे आने वाले समय के लिए आपको सफलता का मार्ग प्रशस्त करेगी. आज आपकी कार्यप्रणाली पर आपके उच्च अधिकारियों की मजबूत नजर रहेगी. आपके द्वारा तैयार किया गया प्लान और स्ट्रेटजी ऑफिस में लोगों को पसंद आएगी. इससे प्रभावित होकर आपके बॉस के द्वारा आपको किसी प्रेजेंटेशन की जिम्मेदारी दी जा सकती है. पार्टनरशिप में अपने पार्टनर के साथ कुछ भी गोपनीय न रखें. किसी भी कंपटीशन की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए आज उनका कंसंट्रेशन मजबूत होगा. आज कम बोलकर आपको सिर्फ अपनी स्ट्रेटजी पर काम करना है.
Finance / फाइनेंस: आज आरती की स्थिति मिश्रित लेकिन स्थाई रहेगी. पुराने पेंडिंग विल क्लियर हो सकते हैं. इन्वेस्टमेंट से रिलेटेड कोई बेहतरीन आइडिया आपको मिल सकता है. लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट के लिए कोई बेहतर प्लान या स्कीम आज आपको मिल सकती है. भावनाओं में आकर किसी भी प्रकार का खर्च ना करें. संबंधों में आज उधार देने से संबंधों के साथ धन भी डूब सकता है. किसी के इनफ्लुएंस में आकर रिस्की इन्वेस्टमेंट इग्नोर करें. व्हीकल में खराबी या उसके मेंटेनेंस पर आपका धन खर्च हो सकता है.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : प्रेम संबंधों में आज एक दूसरे के साथ काफी गंभीर चर्चा हो सकती है. बात करते समय अपने शब्दों को संयमित रखें. आज अचानक आपके क्रश के साथ आपकी बातचीत होने का योग बन रहा है. आपका पार्टनर आज आपसे अटेंशन चाहता है. छोटी-छोटी बातों को विवाद का स्वरूप ना दे. जीवनसाथी के साथ रोमांटिक बातचीत के साथ-साथ फाइनेंशियल प्लानिंग भी हो सकती है. आप लोगों के बीच में फीलिंग्स और बॉन्डिंग दोनों स्ट्रांग होगी. सामाजिक रूप से आज आप मजबूत होंगे. घर में किसी वरिष्ठ व्यक्ति से बाद विवाद न करें.
Lucky Number / शुभ अंक : 6
Lucky Color / शुभ रंग : हल्का नारंगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं