Numerology Number 2 Prediction: किसी भी माह की 2, 11, 20 और 29 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 2 होता है. आज आपके ऊपर भावुकता हावी रहेगी. आपका नेचर काफी सेंसिटिव रहेगा साथ ही आज आपकी इनट्यूशन पावर बहुत शानदार कार्य करेगी. आज आपको अपनी फीलिंग्स पर कंट्रोल रखना होगा. अन्यथा आज आप हर्ट भी हो सकते हैं. आइये जानते हैं मूलांक 2 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.
करियर : करियर के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहने वाला है. क्रिएटिव फील्ड में या लेखन से संबंधित कार्य करने वाले लोगों के लिए और किसी भी प्रकार की काउंसलिंग करने वालों के लिए आज का दिन बेहद शानदार रह सकता है. आज आप लोगों को आसानी से कन्वेंस करने में कामयाब रहेंगे. आज टीमवर्क में आपसी मेलजोल से अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे. आज आपको दूसरों की बातों को अपने ऊपर प्रभावी नहीं होने देना है. अपनी अंतरात्मा की आवाज सुने और उसके अनुसार निर्णय करके आगे बढ़े.
फाइनेंस: आज के दिन आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. पैसा लगातार धीमी गति से आता रहेगा. अचानक घरेलू खर्च बढ़ने की संभावना है. घर की लग्जरियस और आवश्यक वस्तुओं पर आपका पैसा खर्च हो सकता है फालतू के खर्चों को रोकना ही समझदारी है. बचत पर ध्यान देना होगा. भविष्य में लाभ के लिए आज इन्वेस्टमेंट करना हितकर रहेगा.
लव लाइफ : आज आपके संबंधों में एक दूसरे के साथ भावुक पर बिताने का मौका मिलेगा. आज आप लोगों के बीच में रोमांस चरम पर रहेगा. जीवनसाथी के साथ आज आपके संबंध और ज्यादा मजबूत एवं प्रगाढ़ होंगे. आज आपको अपने पार्टनर के साथ अपने दिल की बात खुलकर करनी चाहिए, इसके लिए समय आपके अनुकूल है. आज आपका अट्रैक्शन आपके जीवन में किसी नए व्यक्ति की एंट्री कर सकता है, जो आपके लिए बहुत केयरिंग रहेगा.
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : सफेद
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं