विज्ञापन

मूलांक 7 राशिफल : काफी समय से पेंडिंग काम आज शुरू हो सकता है, इन्वेस्टमेंट के लिए दिन बेहतर नहीं!

आज के दिन का अंक है 7 है, जो केतु की डबल ऊर्जा को मिलाकर आपका दिन प्रभावित करेगा. आज आपको काफी धार्मिक और आध्यात्मिक विचार मन में आएंगे. आईए जानते हैं कि मूलांक 7 के व्यक्तियों के जीवन में इसका क्या असर होगा.

मूलांक 7 राशिफल : काफी समय से पेंडिंग काम आज शुरू हो सकता है, इन्वेस्टमेंट के लिए दिन बेहतर नहीं!

Personality Number 7 / मूलांक 7 : किसी भी माह की 7, 16, 25 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 7 होता है.आज आपको आंतरिक ज्ञान की वजह से ऐसी घटनाएं समझ में आ सकती हैं जो परदे के पीछे प्लान होंगी. आपका सोचने का तरीका धार्मिक और दार्शनिक टाइप हो सकता है.आपका मन अकेले रहने का करेगा. आपके स्वभाव में गंभीरता की झलक रहेगी.नंबर या सपनों के माध्यम से ईश्वरी संकेत मिल सकते हैं. आइये जानते हैँ मूलांक 7 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.

Career / करियर : रिसर्च और धार्मिक क्षेत्र से संबंध रखने वाले लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा. कुछ छिपे रहस्य के रूप में आपको लाभ के अवसर प्राप्त हो सकते हैं. आज कोई ऐसा कार्य जो काफी समय से पेंडिंग में पड़ा था, वह फिर से शुरू हो सकता है. टीम के साथ मिलकर काम करने में दिक्कत हो सकती है. आंख बंद करके किसी पर भरोसा ना करें. सीक्रेट तरीके से काम करें. आज किया हुआ प्लान भविष्य में बहुत लाभ देगा. आज आपके निर्णय सही साबित होंगे. विदेश सम्बंधित व्यापार से लाभ होगा. पुराने क्लाइंट्स से आज लाभ मिल सकता है.

Finance / फाइनेंस: आज आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर और स्थाई मजबूत होगी. दिन में कई बार अचानक छोटे-छोटे लाभ संभव है. अचानक कोई छिपा हुआ या गढा धन प्राप्त हो सकता है. दिमाग में का ए आइडिया ऐसे आ सकते हैं जिससे आपको धन लाभ हो सके. अनावश्यक खर्च कम करें. दिखा दे मैं आकर या सामाजिक रूप से अपना प्रभाव दिखाने के लिए खर्च करने का योग बन रहा है. इन्वेस्टमेंट के लिए आज का दिन बेहतर नहीं है. आज किसी भी प्रकार का रिस्क ना लें. आज के दिन इन्वेस्टमेंट से संबंधित प्लानिंग करें और एक रूपरेखा तैयार करें. जिसे भविष्य में लागू किया जा सके.

Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन :  आज आप अपनी भावनाओं को अपने पार्टनर के साथ खुलकर व्यक्त नहीं कर पाएंगे. आपकी भावनाएं मन में ही रह सकती हैं. रहस्यमय तरीके से आज आपका आकर्षण किसी व्यक्ति की ओर हो सकता है. आपकी गंभीरता और काम के दबाव की वजह से पार्टनर के साथ डिस्टेंस बढ़ सकता है. पार्टनर के साथ प्रॉपर कम्युनिकेशन करें अन्यथा मिसअंडरस्टैंडिंग की वजह से विवाद हो सकता है. घर में शांति का वातावरण बना रहेगा. माइग्रेन और तनाव की समस्या से दिमाग और शरीर प्रभावित होगा.

Lucky Number / शुभ अंक : 1

Lucky Color / शुभ रंग : हरा.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com