Personality Number 2 / मूलांक 2 : किसी भी माह की 2, 11, 20 और 29 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 2 होता है. आज का दिन किसी भी बात पर जल्दी एक्शन लेने से बेहतर शालीनता से उसके बारे में गंभीर सोच के लिए है. आज आप ज्यादा सेंसिटिव और इमोशनल रहेंगे. आज आपका किसी खास व्यक्ति के प्रति अटैचमेंट अधिक हो सकता है. आइये जानते हैं मूलांक 2 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.
Career / करियर : ऑफिस में आज आपके डिप्लोमेटिक रवैए और सॉफ्ट कम्युनिकेशन से आपको लाभ होगा. उच्च अधिकारी आपकी शालीनता से प्रभावित होंगे. आज आपके सब को साथ लेकर कार्य करने की प्रणाली से सफलता हासिल होगी. कुछ गुप्त शत्रु आपके साथ धोखा करने का प्रयास करेंगे. अपनी क्षमताओं पर शंका करने से नुकसान हो सकता है. किसी व्यक्ति के इन्फ्लुएंस में आकर कोई निर्णय न करें. आज आपके शांत स्वभाव से आपको अपने कामों में सफलता मिलेगी.
Finance / फाइनेंस: आज आपकी वित्तीय स्थिति अप एंड डाउन रहेगी, लेकिन धन लाभ के योग बने रहेंगे. आते हुए धन को रोक पाना एक बड़ी चुनौती रह सकता है. आज अचानक आपका रुका हुआ धन आपको मिल सकता है. ऑनलाइन काम करने वाले लोगों के लिए या पार्ट टाइम बिजनेस से धन लाभ होगा. परिवार का साथ और सहयोग मिलेगा. अचानक घर में आवश्यक चीजों पर आपका खर्चा बढ़ सकता है. परिवार की तरफ से कोई खास डिमांड हो सकती है. इन्वेस्टमेंट के लिए आज प्लानिंग करें, सफलता हासिल होगी.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आज आपको किसी खास व्यक्ति से काफी गहरा लगाव हो सकता है. आपके मन में किसी पुराने मित्र अथवा पार्टनर की याद आपको झकझोर सकती है. अचानक किसी व्यक्ति की तरफ आपका आकर्षण बढ़ सकता है, जैसे इस व्यक्ति से आपका संबंध कई जन्मों का हो. दांपत्य जीवन में पत्नी के साथ आपकी बॉन्डिंग का मजबूत होगी. आपका पार्टनर आपकी काफी केयर करेगा. घर में गहरी और गंभीर बातचीत हो सकती है, धैर्य के साथ सब की बातें सुनें. छोटी-मोटी बातों को इग्नोर करें.
Lucky Number / शुभ अंक : 6
Lucky Color / शुभ रंग : पिंक.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं