Personality Number 2 / मूलांक 2 : किसी भी माह की 2, 11, 20 और 29 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 2 होता है. आज आपकी इनट्यूशन पावर काफी स्ट्रांग रहेगी. लोगों के बिना बोले ही उनकी भावनाओं को समझने की क्षमता आपके अंदर होगी. आज आपका कॉन्फिडेंस लेवल थोड़ा को रहेगा. आइये जानते हैं मूलांक 2 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.
Career / करियर : आज आपकी कार्य कुशलता और ऑफिस में आपकी महत्वता बढ़ेगी. किसी साथी कर्मचारियों के द्वारा आपको सपोर्ट मिल सकता है. कम्युनिकेशन के द्वारा लोगों को अपने पक्ष में कर सकते हैं. अनिश्चित स्थिति में कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय ना करें. आज लोग आपके सेंसिटिव नेचर का लाभ उठाने की कोशिश करेंगे. पार्टनरशिप में व्यवसाय लाभदायक रहेगा. महिला के द्वारा आज आपको बेहतर सपोर्ट मिलेगा. अनजान व्यक्तियों पर ब्लाइंड ट्रस्ट ना करें.
Finance / फाइनेंस: आज काफी समय से अटका हुआ आपका कोई बड़ा पेमेंट मिलने की संभावना बढ़ेगी. आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए परिवार का सहारा मिल सकता है. आज छोटे-छोटे इन्वेस्टमेंट से आपको लाभ होगा. आज परिवार के द्वारा किसी डिमांड की शॉपिंग आपके बजट का संतुलन बिगाड़ देगी. जानकारी में धन से संबंधित लेनदेन करते समय सावधानी रखें. आज कोई बड़ी फाइनेंशियल डील करना बेहतर नहीं है.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आज संबंधों में काफी भावुकता आ सकती है. आज आपके पुराने संबंध फिर से सक्रिय हो सकते हैं. सोशल मीडिया पर चैटिंग के द्वारा नए संबंध बन सकता है. आज आपके प्रति आकर्षण काफी भावुक रहेगा. जीवनसाथी को आज काफी अटेंशन देनी होगी. आज आपकी चुप्पी गलतफहमी का कारण बन सकती है. आज अपने दिल की बात शांत तरीके से स्पष्ट शब्दों में पार्टनर के साथ करें. माता के स्वास्थ्य से संबंधित चिंता रह सकती है. नींद और डाइजेशन से संबंधित समस्या आपको परेशान कर सकती है.
Lucky Number / शुभ अंक : 6
Lucky Color / शुभ रंग : सफेद.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं