Personality Number 1 / मूलांक 1 : जिन जातकों का जन्म किसी भी माह की 1, 10, 19 और 28 तारीख को होता है, उनका मूलांक 1 होता है. मूलांक किसी भी व्यक्ति के व्यवहार और उसके गुणों के बारे में बताता है. आज आप किसी भी काम को बहुत अग्रेशन के साथ करके दिखाएंगे. आपके अंदर जबरदस्त आत्मविश्वास होगा. आज आपको अपनी ऊर्जा का सही इस्तेमाल लोगों से काम करवाने में करना है. आपको अपनी लीडरशिप क्वालिटी डिप्लोमेटिक तरीके से दिखानी होगी. आइये जानते हैं मूलांक 1 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.
Career / करियर : आज का दिन अपनी पुरानी योजनाओं पर एक्शन लेने का है. आज आपकी क्षमताओं से प्रभावित होकर कुछ अधिकारी आपको किसी नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी दे सकते हैं. आज प्रमोशन या कार्यक्षेत्र में बेहतर बदलाव की उम्मीद है. व्यापार में क्लाइंट्स का झुकाव आपकी तरफ रहेगा. किसी भी प्रकार के ऑनलाइन बिजनेस में आज आपको लाभ होगा. आज कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है. काफी समय से अटके हुए कामों में आज गति आएगी.
Finance / फाइनेंस: आज आपको विशेष धन लाभ के योग बन रहे हैं. इनकम के साथ आपके खर्च भी बढ़ सकते हैं. काफी समय से पेंडिंग कोई बिल का आज पेमेंट मिल सकता है. कमीशन बेस्ड इनकम का संकेत मिल रहा है. पूर्व में किए गए किसी निवेश से आज आपको अच्छा लाभ प्राप्त होगा. आज कोई नई गाड़ी खरीदने का अवसर बन सकता है किसी भी व्यक्ति को आज अपना धन उधार में ना दें. फिजूल खर्ची पर नियंत्रण करने की आवश्यकता है.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आज आपके अंदर एक असाधारण ऊर्जा सक्रिय रहेगी. जिससे लोग आपके साथ जुड़ने का प्रयास करेंगे. आज कार्य की अधिकता की वजह से पार्टनर को समय नहीं दे पाएंगे. आपके बिजी शेड्यूल की वजह से रिश्तों में दूरियां बढ़ सकती हैं. बातचीत के दौरान ईगो की समस्या हो सकती है. जीवनसाथी के साथ थोड़ा क्वालिटी टाइम स्पेंड करें. बातचीत के दौरान भाषा पर संयम रखें. ब्लड प्रेशर और सिर दर्द की समस्या आपको परेशान कर सकती है.
Lucky Number / शुभ अंक : 3
Lucky Color / शुभ रंग : केसरिया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं