Libra Tarot Horoscope Today, Libra Card Rashifal: जरूरत से ज्यादा मीठा बोलने और चिंता जताने वाले लोग अक्सर धोखा दे सकते है. इस बात से सजग रहे. किसी की चिकनी चुपड़ी बातों में आकर नुकसान उठा सकते है. विपरीत लिंग के लोगों से जरूरत से ज्यादा मेलजोल न बढ़ाएं. मान सम्मान पर असर पड़ सकता है. रुका हुआ पैसा वापस मिलने की उम्मीद बन सकती है. किसी नए निवेश को करने से पहले पूरी जांच पड़ताल कर लें. पारिवारिक मामलों में बाहरी दखल न दें. सरकारी कामों में किसी भी तरह की लापरवाही न करें. दांपत्य जीवन में छोटी-छोटी बातें नकारात्मकता फैला सकती है. किसी भी मामले को जरूरत से ज्यादा तूल न दें. संतान का व्यवहार थोड़ा परेशान कर सकता है. इस समय धैर्य से कार्य करें. कोई पुराना लेनदेन पूरा होकर राहत दे सकता है. दूसरों के मामले में बोलने से बचें।वरना परेशानी बढ़ सकती है. कई सारे कामों को एक साथ पूरा न करें. धीरे धीरे कार्यों को प्राथमिकता के अनुसार पूरा करें. परिवार में विवाह से जुड़ी अड़चनें दूर होने से खुशियों का माहौल बनेगा. पुराने विवाद भी खत्म हो सकते है.
स्वास्थ्य: सिरदर्द की परेशानी से बचने के लिए तनाव ओर थकान को खुद पर हावी न होने दें.
आर्थिक स्थिति: यात्रा के दौरान कीमती सामान का खास ख्याल रखें. पुराने कर्ज खत्म कर सकते है.
रिश्ते: पारिवारिक मामलों में बाहरी दखल न होने दें. घर में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं