Libra Tarot Card Horoscope Today 06 May Tula Tarot Card Rashifal: किसी काम के प्रतिफल के लिए अभी थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता हैं. इससे थोड़ा परेशान हो सकते है. किसी भी स्थिति में मनोबल को कम न होने दें. कार्य की अधिकता और मानसिक तनाव के कारण कुछ समय से एकांत में रहने की इच्छा बलवती हो सकती है. इस समय पड़ोसियों के साथ संबंध मधुर रखें. किसी बात के चलते नौकरी में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं.
अधिकारियों और सहयोगियों के साथ व्यवहार अच्छा बनाए रखने का प्रयास करेंगे. किसी विवादित मामले का समाधान प्राप्त हो सकता है, जिसके कारण अभी तक खुद को अटका हुआ महसूस कर रहे हैं. इस समय राहत महसूस कर सकते है. संतान की उच्च शिक्षा को लेकर विचार विमर्श कर सकते हैं. इस समय कोई पुराना लेनदेन सिरदर्द बन सकता है, जिसके चलते कार्यों से मन भटक सकता है.
पुरानी गलतियों के चलते कुछ आरोप लगा सकते हैं. इस समय स्वयं को अकेला महसूस करेंगे. लोगों को किसी बड़े सम्मान या पद की प्राप्ति हो सकती है. वाहन में कुछ खराबी आने के कारण अचानक से खर्च सामने आ सकते हैं. मन की शांति के लिए आध्यात्म की तरफ झुकाव महसूस करेंगे. लोगों की गलतियों का मजाक ना उड़ाए. यदि कोई किसी कार्य को लेकर आलोचना कर रहा है, तो उस बात को समझकर गंभीरता से ले सकते है.
स्वास्थ्य: यात्राओं के दौरान पाचन संबंधी परेशानियां उत्पन्न हो सकती है. हल्का और सुपाच्य भोजन करें.
आर्थिक स्थिति: ऐसे कार्यों को समय से पूरा करें, जिनमें अच्छा लाभ प्राप्त होने की संभावना अधिक है.
रिश्ते: कई बार सामने वाले की बुरी आदतों के चलते उससे परिवार अन्य लोगों को परेशानी हो सकती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं