विज्ञापन

Libra Tarot Card Rashifal: मित्र की आर्थिक मदद से झिझक, कार्यशैली में बदलाव, सुसराल पक्ष की मदद

Libra Tarot Card Horoscope Today 05 May: Knight of cups की ऊर्जा जीवनसाथी के साथ नए काम करने पर विचार, भावनात्मक आधार पर निर्णय न लेना, कार्यों के प्रति निष्ठावान न होना को लेकर आ सकती है. आइए जानते हैं, तुला राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तों, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Libra Tarot Card Rashifal: मित्र की आर्थिक मदद से झिझक, कार्यशैली में बदलाव, सुसराल पक्ष की मदद

Libra Tarot Card Horoscope Today 05 May Tula Tarot Card Rashifal: कोई पुराना मित्र आर्थिक मदद मांग सकता है. पूर्व में उसके बारे में अफवाहों के चलते मदद करने में झिझक सकते है. इस समय कोशिश करें, कि आपकी बातों या कार्य से किसी की भावनाएं आहत न हो. सफलता प्राप्त करने के लिए विचारों और कार्य शैली में बदलाव की आवश्यकता महसूस कर सकते है. जीवनसाथी के साथ नया काम करने पर विचार कर सकते हैं. किसी बड़े निर्णय को लेते समय अच्छे से सोच विचार करें. भावनात्मक आधार पर कोई भी निर्णय लेना नुकसान का सौदा साबित हो सकता है. इस बात का ध्यान रखें, कि निर्णय लेते समय पूर्वाग्रह से ग्रस्त ना हो. 

यदि आप अपने कार्यों के प्रति निष्ठावान और समय के पाबंद नहीं है, तो ये आदतें कार्य शैली पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है, जिससे कार्यों को पूरा होने में देरी हो सकती है. स्वयं की कमियों को सुधारने का प्रयास करें. व्यवसाय को आगे बढ़ने का प्रयास कर सकते हैं. ऋण लेने की कोशिश में अभी कामयाबी प्राप्त नहीं हो रही है. इससे मन शंकित हो सकता हैं.

नया घर खरीदने में ससुराल पक्ष से मदद मिल सकती है. जीवन साथी के साथ विदेश भ्रमण पर जा सकते हैं. संतान प्राप्ति हो सकती है. जीवनसाथी के किसी अन्य के साथ संबंधों के बारे में जान सकते है. इससे रिश्तों में दूरी आ सकती है. दूसरों की बातों पर विश्वास ना करें. सामने वाले की बात की सच्चाई जानने का प्रयास कर सकते हैं, किसी बड़े व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है.

स्वास्थ्य: बाहर के खानपान से पाचन संबंधी समस्या भी हो सकती हैं. इस आदत में बदलाव लाने का प्रयास करें.

आर्थिक स्थिति: पैसों के लेनदेन को लेकर सावधानी रखें...बिना लिखा पढ़ी के उधार कर दें.

रिश्ते: अपने परिजनों के साथ अपने व्यवहार को नम्र और सहज बनाए. कार्य को लेकर लापरवाह स्वभाव के चलते पिता की नाराजगी सहन करना पड़ सकती है.

लेखक के बारे में
img
दिशा भटनागर
Tarot Card Reader
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Libra Aaj Ka Rashifal, Tula Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal, Libra Rashifal 05 May 2026, Tarot Card Today Horoscope Libra, Tarot Card Daily Horoscope Tula, Aaj Ka Rashifal, 05 May Rashifal, 05 May Horoscope, आज का राशिफल 05 मई का राशिफल, Libra Tarot Card Horoscope Today 05 May 2026, Tula Tarot Card Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com