विज्ञापन

Libra Tarot Card Rashifal: माता-पिता की सेहत की चिंता, नई संपत्ति की खरीद में समस्या, महिला मित्र से मुलाकात

Libra Tarot Card Horoscope Today 02 May: Queen of cups की ऊर्जा सरकारी मामले में राहत, महत्वपूर्ण निर्णय में जल्दबाजी न करने, वित्तीय योजनाओं पर विशेष ध्यान देने पर जोर दे रही है. आइए जानते है, तुला राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तों, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Libra Tarot Card Rashifal: माता-पिता की सेहत की चिंता, नई संपत्ति की खरीद में समस्या, महिला मित्र से मुलाकात

Libra Tarot Card Horoscope Today 02 May, Tula Tarot Card Rashifal: दूसरों पर निर्भरता सफलता को प्रभावित कर सकती है. स्वयं जिम्मेदारियों निभाएं. माता-पिता की सेहत को लेकर थोड़ी सावधानी बरतें. किसी नई संपत्ति के खरीद की योजना धन की व्यवस्था पर अटक सकती है. किसी महिला मित्र से अचानक से हुए मुलाकात पुरानी यादें ताजा कर सकती है. कोई सरकारी मामला यदि लंबे समय से अटका हुआ है, तो उसके सुलझाने की संभावना है. गुस्से और जल्दबाजी जैसी आदतों पर काबू रखें.

विद्यार्थियों को पढ़ाई से जुड़ी गतिविधियों में कुछ दिक्कतें हो सकती है. अपरिचित लोगों से निजी बातों को शेयर न करें. व्यावसायिक गतिविधियों में कोई भी महत्वपूर्ण फैसला जल्दबाजी में न लें. किसी गलत बात को लेकर जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है, जिससे दोनों के रिश्ते बिगड़ सकते है. इस समय रिश्तों को सुधारने की कोशिश करें. साझेदारी में नया कार्य शुरू करने की बजाय वर्तमान कार्यों पर ध्यान देना बेहतर रहेगा.

वित्तीय योजनाओं पर विशेष ध्यान केंद्रित रखें. कुछ पुराने कार्य पूरे होते दिखेंगे. परिवार के हित में सोच समझकर सही निर्णय लें. कार्य क्षेत्र में लक्ष्य से भटकाव हो सकता है. भावनाओं पर नियंत्रण रखें. स्वभाव में धैर्य और संयम रखें. अकारण गुस्सा और आवेश से बचें. परिवार में चल रही खटपट को समझदारी और बातचीत से सुलझाने के प्रयास सफल हो सकते है.

स्वास्थ्य: मौसम के कारण काफी सिरदर्द रह सकता है. काम के साथ स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें.

आर्थिक स्थिति: रुपये पैसों के लेनदेन में सावधानी रखें. विवादित संपत्ति को लेकर चिंतित हो सकते है.

रिश्ते: प्रेम संबंध को विवाह में परिवर्तित कर सकते है. परिजनों की सहमति की प्रतीक्षा करेंगे.

लेखक के बारे में
img
दिशा भटनागर
Tarot Card Reader
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Libra Aaj Ka Rashifal, Tula Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal, Libra Rashifal 02 May 2026, Tarot Card Today Horoscope Libra, Tarot Card Daily Horoscope Tula, Aaj Ka Rashifal, 02 May Rashifal, 02 May Horoscope, आज का राशिफल 02 मई का राशिफल, Libra Tarot Card Horoscope Today 02 May 2026, Tula Tarot Card Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com