Golden Vastu Tips for prosperity: जीवन में हर किसी की ख्वाहिश होती है कि उसका घर-आंगन हमेशा खुशियों से भरा रहे और उसकी दिन-प्रतिदिन तरक्की हो. अपनी इस सपने को साकार करने के लिए हर कोई खूब मेहनत और प्रयास भी करता है, लेकिन कई बार कुछ लोगों को शिकायत होती है कि उनकी तमाम कोशिशों के बावजूद उनके जीवन में सुख-सौभाग्य में कमी बनी हुई है. वास्तु शास्त्र के अनुसार जब कभी भी ऐसी परिस्थिति जीवन में आए तो व्यक्ति को अपने घर में उन वास्तु दोषों को दूर करना चाहिए जो उसकी आर्थिक स्थिति और पारिवार सुखों को प्रभावित कर रहे होते हैं. आइए सुख-सौभाग्य और धन-धान्य को बढ़ाने वाले 10 सुनहरे वास्तु नियम के बारे में विस्तार से जानते हैं.

- वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के इलेक्ट्रानिक समान जैसे टीवी, फ्रिज, फोन, कंप्यूटर ओर किचन में रखे चूल्हे के पास पानी से भरा कोई पात्र नहीं रखना चाहिए. वास्तु में इसे बड़ा दोष माना गया है.
- वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मुख्य द्वार को हमेशा साफ और मांगलिक प्रतीकों से सुज्जित रखना चाहिए और वहां पर कभी भी जूते-चप्पल बिखरे हुए नहीं पड़े रहना चाहिए.
- हिंदू मान्यता के अनुसार यदि आप अपने घर में गुडलक बढ़ाने वाला मनीप्लांट को हमेशा अपने घर के उत्तर दिशा या फिर ईशान कोण में लगाना चाहिए. इसी प्रकार घर में कांटे और दूध वाले पौधों को भूलकर भी नहीं लगाना चाहिए.
- वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में धन और कीमती समान को रखने के लिए उत्तर दिशा का ही चयन करना चाहिए और इस स्थान पर यदि संभव हो तो कुबेर देवता का चित्र या उनकी मूर्ति रखकर प्रतिदिन धूप-दीप दिखाना चाहिए. मान्यता है कि इस उपाय से धन-धान्य में लगातार वृद्धि होती है.

- वास्तु नियमों के अनुसार यदि आपके घर में पंखा चलते समय आवाज करता है या फिर आपके घर खिड़कियां और दरवाजे खुलते और बंद होते समय आवाज करते हैं या फिर वे टूटे हुए हैं तो आपको उसे तुरंत रिपेयर करवाना चाहिए. वास्तु के अनुसर इससे जुड़े दोष आपके घर में कलह और आर्थिक दिक्कतों का का कारण बनते हैं.
- वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में टूटे और खराब सामान को जमा करके नहीं रखना चाहिए अन्यथा इसकी नकारात्मक उर्जा के प्रभाव से सुख-शांति और सेहत प्रभावित होती है.

- वास्तु के अनुसार सुख-सौभाग्य की कामना करने वालों को बेडरूम से जुड़े नियमों की कभी भी अनदेखी नहीं करना चाहिए और सोते समय हमेशा अपना सिर पूर्व या दक्षिण दिशा की ओर और पैर हमेशा पश्चिम और उत्तर दिशा की ओर रखना चाहिए.
- वास्तु के अनुसार जिस बेड पर आप सोते हैं वह टूटा नहीं होना चाहिए और न ही उस पर बिछा हुआ बिस्तर गंदा होना चाहिए. गंदी चादरों को उचित समय पर बदलें और रात में पहने हुए कपड़ों को दूसरे दिन प्रात:काल स्नान करने के बाद दोबारा नहीं पहनना चाहिए.
Sawan 2026: सावन में स्नान-दान से लेकर पूजा-पाठ तक के क्या होते हैं नियम?
- वास्तु के अनुसार घर के भीतर कपड़े, सौंदर्य प्रसाधन, मेज पर किताबें आदि समान को फैला कर नहीं रखना चाहिए. वास्तु के अनुसार इससे होने वाले दोष से घर के सदस्यों का मानसिक तनाव बढ़ता है.
- वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में प्रवेश करते ही सामने किसी मृत व्यक्ति की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए, बल्कि उस जगह पर परिवार के सभी सदस्यों की हंसते-मुस्कुराते हुए चित्र को लगाना चाहिए.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं