विज्ञापन

Gemini Tarot Card Rashifal: वैवाहिक जीवन की परेशानियों से राहत, नौकरी में नए अवसर की प्राप्ति

Gemini Tarot Card Horoscope Today 04 May: Four of swords की ऊर्जा भाग्य के भरोसे न रहने, सामाजिक क्षेत्र में प्रतिष्ठा, पारिवारिक मामलों में बाहरी दखल से बचने की राय दे सकती है. आइए जानते हैं, मिथुन राशि वाले जातकों के स्वास्थ्य, आर्थिक स्थिति, रिश्तों और जीवन के बारे में.

Gemini Tarot Card Rashifal: वैवाहिक जीवन की परेशानियों से राहत, नौकरी में नए अवसर की प्राप्ति

Gemini Tarot Card Horoscope Today 04 May Mithun Tarot Card Rashifal: नौकरी के नए अवसर उन्नति के नए दरवाजे खोल सकते है. सामाजिक क्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ सकती है. वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानियों से राहत मिल सकती है. इस समय किसी यात्रा को स्थगित करना पड़ सकता है. पारिवारिक मामलों में बाहरी लोगों को दखल न देने दें. इस समय कार्य के साथ भी विश्राम भी करें. कार्य की अधिकता मानसिक स्वास्थ्य को बिगड़ सकती है. व्यवसाय के लिए ऋण स्वीकृत हो सकता है.

लोगों की मदद स्वार्थवश न करें. चौकन्ने रहें. व्यवहार को उदारता एक सीमा तक ही सीमित रखें. दूसरों को इस आदत का फायदा न उठाने दें. यदि कोई बार बार अपमानित करने का प्रयास कर रहा है, तो उसको इस बात के लिए समझा दें. अपने प्रिय की छोटी मोटी भूल को अनदेखा कर सकते है. किसी पुरानी बात को लेकर सहयोगी के साथ विवाद हो सकता है. जीवनसाथी के साथ ससुराल पक्ष के मांगलिक कार्य में शामिल हो सकते है. बड़े बुजुर्ग लोगों की तबियत को लेकर सावधान रहें. भाग्य के भरोसे न रहें. 

दूसरों के ऊपर निर्भर न रहें. वित्तीय मामलों और कानूनी मामलों में सावधान रहें. शेयर बाजार में सोच समझकर पैसों का निवेश करें. करीबी मित्र से अपने मन की बात साझा कर सकते है. किसी की बुराई न करें. मन में किसी कार्य की असफलता को लेकर निराशा आ सकती है. नकारात्मक विचारों से दूर रहें.

स्वास्थ्य: खानपान में सुधार लाएं. दिनचर्या को नियमित करें.

आर्थिक स्थिति: किसी को उधार देने से पहले लिखा पढ़ी जरूर करें. दूसरों को प्रभावित करने के लिए पैसों को खर्च न करें.

रिश्ते: प्रेम संबंध को विवाह में बदल सकते हैं।रिश्तों की गरिमा बनाए रखें. परिवार के छोटे-बड़े सदस्यों से उचित व्यवहार करें.

लेखक के बारे में
img
दिशा भटनागर
Tarot Card Reader
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gemini Aaj Ka Rashifal, Mithun Rashifal Aaj, MithunTarot Card Rashifal, Gemini Rashifal 04 May 2026, Tarot Card Today Horoscope Gemini, Tarot Card Daily Horoscope Mithun, Aaj Ka Rashifal, 04 May Rashifal, 04 May Horoscope, आज का राशिफल 04 मई का राशिफल, Gemini Tarot Card Horoscope Today 04 May 2026, Mithun Tarot Card Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com