विज्ञापन

Gemini Tarot Card Rashifal: पैसों को लेकर अनबन, सामाजिक कार्यों में भागीदारी, न्यायालय से राहत

Gemini Tarot Card Horoscope Today 02 May 2026: Queen of Pentacles की ऊर्जा सही निवेश करने, अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेने और जल्दबाजी में कार्य न करने की बात कर सकती है. आइए जानते हैं, मिथुन राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तों, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Gemini Tarot Card Rashifal: पैसों को लेकर अनबन, सामाजिक कार्यों में भागीदारी, न्यायालय से राहत

Gemini Tarot Card Horoscope Today 02 May, Mithun Tarot Card Rashifal: पैसों के मामले में परिवार के लोगों के साथ कहासुनी हो सकती है. जरूरत से ज्यादा खर्च करने और चालाकी भरी आर्थिक योजनाओं में निवेश करने से बचकर रहें. सामाजिक कार्यों में भागीदारी कर सकते है. यदि कोई मामला न्यायालय में अटका हुआ था...उसमें राहत मिल सकती है. इस समय कुछ कार्यों को लेकर उलझने हो सकती हैं. किसी विरोधी के बातों में आने से बचे. परिवार की बुजुर्ग महिला के साथ व्यक्तिगत समस्याओं को साझा कर सकते हैं. सामने वाले का अनुभव मार्गदर्शन का कार्य करेगा. नौकरी में पदोन्नति के साथ अच्छी वेतन वृद्धि हो सकती है.

जल्दबाजी में कार्यों को पूरा न करें. किसी नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है. संतान सुख की प्राप्ति की संभावना बन सकती है. कानूनी और आर्थिक मामलों में किसी अच्छे सलाहकार की राय जरूर लें. कुछ लोगों के हस्तक्षेप के कारण कार्यों में रुकावटें आ सकती है. ऐसे लोगों की बातों को नजरअंदाज करें.

इस समय थोड़ा धैर्य और संयम बनाएं रखें. प्रिय से विवाह की बात कर सकते है. किसी भी बात को लेकर गुस्सा करने की आदत में बदलाव लाएं. किसी भी समस्या का समाधान बिना सकारात्मक सोच के संभव नहीं है. कार्यों की गति तेज करें. पुराने कार्यों को पूरा करने में विलंब न करें.

स्वास्थ्य: दांत का दर्द लगातार बढ़ सकता है. चिकित्सक दांत निकालने की सलाह दे सकते हैं.

आर्थिक स्थिति: पैसों की आवक सामान्य रहेगी. फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें।

रिश्ते: कुछ लोगों की ईर्ष्या नजदीकी रिश्तों में दरार डाल रही है. इस समय सामने वालों के साथ रिश्ते सुधार सकते है.

लेखक के बारे में
img
दिशा भटनागर
Tarot Card Reader
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gemini Aaj Ka Rashifal, Mithun Rashifal Aaj, MithunTarot Card Rashifal, Gemini Rashifal 02 May 2026, Tarot Card Today Horoscope Gemini, Tarot Card Daily Horoscope Mithun, Aaj Ka Rashifal, 02May Rashifal, 02 May Horoscope, आज का राशिफल 02 मई का राशिफल, Gemini Tarot Card Horoscope Today 02 May 2026, Mithun Tarot Card Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com