विज्ञापन

Capricorn Tarot Card Rashifal:प्रिय को कीमती उपहार, कार्यक्षेत्र में पदोन्नति पर रोक, संपत्ति मामले में समझौता

Capricorn Tarot Card Horoscope Today 05 May: Judgement की ऊर्जा कानूनी मामलों में गलत फैसले, मित्र की आर्थिक मदद, कार्य क्षेत्र में बदलाव की बात कर सकती है. आइए जानते हैं, मकर राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तों, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Capricorn Tarot Card Rashifal:प्रिय को कीमती उपहार, कार्यक्षेत्र में पदोन्नति पर रोक, संपत्ति मामले में समझौता

Capricorn Tarot Card Horoscope Today 05 May Makar Tarot Card Rashifal: इस समय जीवन में थोड़ा ठहराव महसूस कर सकते हैं. पारिवारिक संपत्ति के मामले में समझौता हो सकता है. जीवनसाथी अतीत की किसी बात को साझा कर सकता है, जिसके चलते मन परेशानी महसूस करें. ये स्थिति ज्यादा समय तक नहीं रहेगी. परिवार के साथ किसी धार्मिक उत्सव में शामिल हो सकते है. कार्य क्षेत्र में राजनीति के चलते कुछ लोगों की पदोन्नति रोकी जा सकती है. इससे कार्य क्षेत्र में काफी बदलाव आ सकते हैं. कार्य क्षेत्र में आए इस परिवर्तन के चलते सभी लोग तनाव में आ सकते है. जल्द ही कुछ नए चेहरे नजर कार्य क्षेत्र में नजर आ सकते है.

घरेलू उपचार से त्वचा सम्बन्धी किसी परेशानी को दूर कर सकते है. प्रिय से काफी समय बाद मुलाकात हो सकती है. सामने वाले को प्रेम दर्शाने के लिए कीमती उपहार दे सकते है. परिवार के साथ लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं. छोटे-मोटे वाद विवाद सुलझाने का प्रयास करेंगे. दूसरे के भड़कने पर अपनी प्रतिक्रिया न दें.

किसी पुराने मित्र की आर्थिक स्थिति के बारे में जानकारी चिंतित कर सकती है. बिना उजागर किसी सामने वाले की मदद करेंगे. अतीत की यादों से बाहर निकलने का प्रयास करें. अपनी गलतियों को ना दोहराएं. अपनी कमजोरी पर काबू पाने की कोशिश आपके कार्यों की बेहतरी के लिए आवश्यक है. जीवन की कुछ गतिविधियों में तेजी आ सकती है. इस समय न्यायालय के फैसले की प्रतीक्षा कर सकते है. इस बात की आशंका से चिंतित हो सकते हैं कि, फैसला विरुद्ध न हो जाएं, जिससे आपके हित में होने वाली घटनाएं विलंबपूर्ण भी हो सकती है.

स्वास्थ्य: ठंडी और मीठी चीजों का सेवन न करें. खराब मौसम में तेज गति से वाहन चलाते समय सावधानी रखें.

आर्थिक स्थिति: अपने खर्चों को नियंत्रित करें. धन निवेश की योजना बना सकते हैं.

रिश्ते: अपने रिश्तों को लेकर गंभीर रहे. जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार लाएं.

लेखक के बारे में
img
दिशा भटनागर
Tarot Card Reader
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Capricorn Aaj Ka Rashifal, Makar Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal, Capricorn Rashifal 05 May 2026, Tarot Card Today Horoscope Capricorn, Tarot Card Daily Horoscope Makar, Aaj Ka Rashifal, 05 May Rashifal, 05 May Horoscope, आज का राशिफल 05 मई का राशिफल, Capricorn Tarot Card Horoscope Today 05 May 2026, Makar Tarot Card Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com