विज्ञापन

Capricorn Tarot Card Rashifa: नौकरी में पदोन्नति के साथ वेतनवृद्धि, कीमती चीजों को लेकर सावधानी

Capricorn Tarot Card Horoscope Today 04 May: Ace of Cups की ऊर्जा सोच समझकर बोलने, पारिवारिक व्यवसाय में बदलाव, प्रतियोगी परीक्षा में सफलता को लेकर आ रही है. आइए जानते है, मकर राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तों, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Capricorn Tarot Card Rashifa: नौकरी में पदोन्नति के साथ वेतनवृद्धि, कीमती चीजों को लेकर सावधानी

Capricorn Tarot Card Horoscope Today 04 May Makar Tarot Card Rashifal: पारिवारिक व्यवसाय में रुचि ले सकते है. व्यवसाय को आधुनिक तकनीकों और मशीनों के साथ आगे बढ़ाने का विचार परिजनों के समक्ष रख सकते है. नौकरी में पदोन्नति के साथ वेतन वृद्धि हो सकती है. माता-पिता के बीच चल रही अनबन को समाप्त करने का प्रयास करेंगे. किसी कीमती वस्तु की चोरी हो सकती है. अपने आसपास के वातावरण से सजग रहे. बोलने से पहले सोचे. अनजाने ही आपका नजरिया किसी की भावनाओं को आहत कर सकता है. खाली समय का सदुपयोग कर रुके या अटके हुए कार्यों को पूरा करें.

कार्य क्षेत्र में आर्थिक लाभ के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं. कुछ पुराने कार्यों को पूरा करने का प्रयास करेंगे. सहकर्मियों के साथ नई योजना पर विचार विमर्श कर सकते हैं. कार्य को पूरा करने की नई रणनीति बनाएंगे. प्रतियोगी परीक्षा में परिणाम को लेकर चिंतित हो सकते हैं. बार-बार मिली असफलताओं के कारण दुविधा में है. इस समय आपकी सफलता निश्चित है. इस बात का विश्वास रखें. 

नए प्रेम संबंध की शुरुआत हो सकती है. अतीत की यादों से बाहर निकाल कर संबंधों में मधुर बनाने का प्रयास कीजिए. अपने रूखे और क्रोधित स्वभाव में बदलाव ला सकते हैं. यदि पूर्व कुछ रिश्ते बिगड़ चुके है, तो उन रिश्तों को सुधारने के लिए समय अनुकूल हैं. रिश्ते में सुधार ला सकते हैं. कुछ नए लोगों से मित्रता हो सकती है. 

स्वास्थ्य: मौसम के अनुकूल खानपान और दिनचर्या रखें. देशी और आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करें.

आर्थिक स्थिति: आर्थिक स्थिति में सुधार आ सकता हैं. रुकी या अटकी हुई धन राशि प्राप्त हो सकती हैं.

रिश्ते: धैर्य की कमी के चलते परिवार में अशांति बनी हुई हैं. विवाह की तैयारियां शुरू हो सकती है.

लेखक के बारे में
img
दिशा भटनागर
Tarot Card Reader
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Capricorn Aaj Ka Rashifal, Makar Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal, Capricorn Rashifal 04 May 2026, Tarot Card Today Horoscope Capricorn, Tarot Card Daily Horoscope Makar, Aaj Ka Rashifal, 04 May Rashifal, 04 May Horoscope, आज का राशिफल 04 मई का राशिफल, Capricorn Tarot Card Horoscope Today 04 May 2026, Makar Tarot Card Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com